सुप्रभात… आज का पंचांग, सुनिए श्री राम कथा, टल गई आज होने वाली यह परीक्षा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

15 जुलाई 2022,शुक्रवार,जया पार्वत व्रत जागरण, सूर्योदयः- प्रातः 05:17:00, सूर्यास्तः- सायं 06:49:43

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 16:39:00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीय तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। श्रवण नक्षत्र 26:26:01 तक तदोपरान्त घनिष्ठा, श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल जी हैं। प्रीति योग 24:20:00 तक तदोपरान्त आयुष्मान योग, शुभ गुलिक काल 07:16:00A.M से 08:59:00A.M बजे तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। आज का राहुकाल 10:43:00 A.M से 12:26:00 P.M बजे तक, यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।

सुनिए श्रीराम कथा श्री श्री अनिरूद्धाचार्य जी के श्री मुख से

आज के दिन पैदा हुए थे ये प्रसिद्ध लोग
1611 – आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का जन्म हुआ था।
1840 – एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म हुआ था।
1883 – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ था।
1885 – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ था।
1903 – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म हुआ था।
1909 – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
1922 – अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1967 – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ था।
2004 – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन हुआ था।
2017 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन हुआ था।
परीक्षा जानकारी
14 और 15 जुलाई, 2022 आयोजित होने वाली तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया गया है। अभी नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। राज्य में लगातार तीन दिनों तक भारी बरिश के चलते यह फैसला लिया गया है।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी, आपके पिछले रुके हुए कार्य पूरे होंगे,नौकरी पाने की चाहत रखने और नया व्यवसाय स्थापित करने वालों को आज सफलता मिल सकती है। आप घर के लिए कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में इजाफा हो सकता है।माता व जमीन,मकान आदि की ओर से आपको खुशी मिल सकती है।

वृष राशि-आपके लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके प्रस्तावित कार्य तो पूरे हो सकते हैं, लेकिन कार्यस्थल में किसी प्रकार की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बेबजह का भ्रमण भी आज संभव है। अधिनस्थ कर्मचारियों व सहकर्मियों से भी समस्या संभव है। यदि आप ऑनलाइन बिज़नेस से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज संबंधित व्यक्ति या फर्म से अच्छा संवाद स्थापित करें। दिन की अनुकूलता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। व दुर्गा मन्दिर में दुर्गा जी का सृंगार चढ़ायें।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपके दैनिक कार्यों में अनअपेक्षित बाधायें आ सकती है।शारीरिक अस्वस्थता के कारण भी आपके सुनियोजित कार्य प्रभावित हो सकते हैं। और आपको धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना होगा ,कयोंकि धन हानि का योग भी बन रहा है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए- कम से कम दो छोटी कन्याओं को अधिकतम 5 कन्याओं को मल्टीकलर के रुमाल आदि वस्त्र दान करें

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर: ड्यूटी जाते वक्त गश खाकर सड़क पर गिरा कर्मचारी, हुई मौत

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से बहुत अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापारी लोगों को आज उन्नतिकारक अवसर मिलेंगे,नौकरी वर्ग वालों को आज गृहनगर या घर की नजदीक स्थानांतरण मिल सकता है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप स्थाई तौर पर आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं,आपका कहीं धन रुका हुआ है,तो आज वापसी की प्रबल संभावना बन रही है।आपकी कोई बहुत पुरानी समस्या है, या कोई पुराना रोग,तो आज इन दोनों से आपको कुछ राहत अवश्य मिलने वाली है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आप काफी उदासीन व अशान्त रह सकते हैं। परिजनों की तरफ से भी कुछ चिन्ता रह सकती है। अनावश्यक धन का अपव्यय भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है।लेकिन यदि आप मानसिक तौर पर मजबूत बने रहते हैं,तो आप भविष्य संबंधी कुछ अच्छे निर्णय भी ले सकते हैं। भगवान शिवपार्वती को पानी वाला नारियल अर्पित करें।
तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ी संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको सहकर्मियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। कोशिश करें कि आज पूरे दिन कार्यस्थल में ही रहे। पारिवारिक अशान्ति के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। आसपड़ोस के लोगों से भी विवाद होने की संभावना बन रही है,दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए-खीर का दान करें या चंद्रमा का मंत्र जप करें। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, आज आपको नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में उन्नतिकारक प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ काम भी आज पूर्ण होते हुए दिखाई दे सकता है। यदि आप किसी फर्म/कम्पनी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं, तो आज आपको विशेष फायदा हो सकता है। आज आप उपयोगी संस्थान या किसी उपयोगी व्यक्ति से भी अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं। लेखन,पत्रकारिता आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जी आर मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी के बाद बदल सकते हैं पच्छाद के राजनीतिक समीकरण भाजपा को हो सकता है नुकसान

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपको जल्दबाज़ी व अधिक तथा बेबजह बोलने से बचना चाहिए। आप स्वास्थ्य कारणों से परेशान रह सकते हैं। आज आपको दिनचार्य भी सुनिश्चित कर लेने चाहिए, अन्यथा बेबजह के कामों में उलझकर आप समय व धन दोनों का दुरुपयोग कर सकते हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिये मोती या चांदी का दान करें।

मकर राशि- आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य अनुकूल होने के कारण आज आपके आपके असंभव कार्य भी संभव हो सकते हैं। आपको नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में उन्नति कारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा संगठन में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।संभावनाओं प्रबल बनाने के लिए -बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको आपको अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए,नौकरी या व्यापार स्थल में भी आज आपको धैर्य और शान्ति बनाए रखनी होगी,अन्यथा आप वेबजह वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर धन की हानि भी कर सकते हैं।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके रुके हुए कार्य किसी परिजन के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में प्रवेश चाहने वालों के लिए आज दिन शुभ रह सकता है। आज आप परिवार के साथ घूमने-फिरने का मन भी बना सकते हैं।
आप का दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *