सुप्रभात…आज का पंचांग, आज सुनिए श्रीमदभागवत की प्रेरणादायी प्रसंग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

2 जून 2022,गुरुवार,अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस,रंभा तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जयंती, जिल्काद (मुस्लिम) मास प्रारंभ, उमा अवतार। सूर्योदयः प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः सायं 06:44:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 24:16:58 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। आर्द्रा 27:17:00 तक तदोपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र, आर्द्रा के स्वामी राहु जी हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु जी हैं। गंड 26:35:07 तक तदोपरान्त वृद्धि, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 05:51: 00 A.M से 10:35:00 A.M तक, आज का राहु काल 02:02:00 P.Mसे 03:46:00 P.M तक, यह तिथि यात्रा, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व ग्रह प्रवेश के लिए शुभ है।

सुनिए श्रीमदभागवद

आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1930 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ था।
1951 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का जन्म हुआ था।
1955 – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम का जन्म हुआ था।
1955 – भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक नन्दन नीलेकणी का जन्म हुआ था।
1980 – तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी का जन्म हुआ था।
आज इन लोगों की है पुण्यतिथि
1978 – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन हुआ था।
1984 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन हुआ था। 1988 – भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज कपूर का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी अर्थपरक काम की शुरुवात कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आप काफी सकारात्मक बने रहेंगे और सारी ऊर्जा काम धन्धे की तरफ केन्द्रित रखेंगे।
वृष राशि- आज आपका मन उदास और बेचैन रह सकता है।लेकिनआपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नया व्यवसाय करने या नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको कोई मौका मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ भी आपकी आज संभव है।

मिथुन राशि-आज आप मानसिक रूप से उत्साहित एवं बौद्धिक रूप से काफी रचनात्मक रह सकते हैं। यदि आप तकनीकी कार्य या किसी अन्य रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप स्वयं में निखार ला सकते हैं। आपको आज मान-सम्मान भी मिल सकता है।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।लेकिन आलस्य के कारण आप ज्यादा उपलब्धि हासिल नही कर पायेंगे। यदि आज आप अपने कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो मानसिक द्वंद और आलस्य छोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: धर्मपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

सिंह राशि-आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज स्थानपरिवर्तन भी संभव है। आज आपको धन लाभ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।लेकिन अपव्यय की भी काफी संभावना है।
कन्या राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। मित्र या जानकर व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज प्रयास सफल हो सकते हैं।
तुला राशि-आज आपको थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकता है। आपसे सम्बंधित विषय के,विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रखना होगा। क्योंकि आज आपके कार्यों में वेबजह उलझन आने की संभावना है। आंशिक शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : झंडूता का बैसाखी नलवाड़ मेला शुरू, एडीसी डा . निधि पटेल ने किया शुभारंभ

धनु राशि-यदि आपका व्यवसाय में कोई साझेदार है,तो आज विश्वास कायम रखने का प्रयास करे,अन्यथा छोटी सी बात पर भी बड़ा मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नही करना चाहिए।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में संघर्षकारक रहने वाला है। जो लोग नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कुछ वेबजह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।लेकिन जो नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपके पेट में, विकार होने की संभावना हैं। संतान से किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करते हैं, तो आज आपको जनता या अधीनस्थ कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विषय वस्तु का आपको सुख मिल सकता है। माता से खुशी मिल सकती है। आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जमीन संबंधी यदि कोई विवाद हो,आज उसके भी सुलझने के पूरे आसार हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *