सुप्रभात…आज का पंचांग,सुनें भगवान जगन्नाथ की कथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

01 जुलाई 2022,शुक्रवार,आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस), भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस, गुप्त नवरात्रों का दूसरा दिन, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 13:09:00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि,
द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं, पुष्य नक्षत्र 27:56:20 तक तदोपरान्त अश्लेषा नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं। व्याघात योग 10:45:00 तक तदोपरान्त हर्षण योग, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। शुभ गुलिक काल 07:11:20 से 08:55:00 तक, आज का राहु काल 10:40:07 से 12:24:00 तक, यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।

आज सुनें जगन्नाथ भगवान की कथा

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1882 – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था।
1889 – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर बेनेगल रामा राव का जन्म हुआ था।
1925 – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म हुआ था।
1927 – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म हुआ था।
1928 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म हुआ था।
1933 – परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म हुआ था।
1933 – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ था।
1938 – बाँसुरी वादक और संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1862 – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन हुआ था।
1941 – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन हुआ था.
1962 – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन चिन्तामणि का निधन हुआ था।
1999 – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी आबिद ख़ान का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते है। यदि आप नौकरी वर्ग से जुड़े हैं, तो आज आपका स्थानांतरण घर के समीप जो सकता है। आपके घर में पारिवारिक उत्सव हो सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि बिना विचारे किसी काम में हाथ ना आजमायें।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : सब्जी मंडी की दुकान में हुई हजारों रुपये की चोरी में कोटखाई का युवक गिरफ्तार

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप निजि व्यवसाय चलाने वाले व्यक्ति हैं,तो आज आप कार्य संबंधी कोई कारगर रणनीति बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। तथा नौकरी रोज़गार के लिए प्रयासरत लोगों को भी आज सुनहरे मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपके दैनिक कार्य को तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। तथा धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। कुल मिलाकर आज आपको थोड़ा सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए वहुत शुभ रहने वाला है।आपका मन काफी प्रसन्न और बौद्धिक चिन्तन रचनात्मक और सकारात्मक बना रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए उद्यम कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर भाजपा के दो विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर किया पलटवार

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन मन की अशान्ति के कारण आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। धन खर्च भी अधिक हो सकता है। धन निवेश का विचार हो तो आज टाल देना उचित होगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।यदि आप धन संबंधी किसी मामले से झूझ रहे हैं, तो सुलझाने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आपको किसी परिचित अथवा किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। आप जो भी काम शुरू करेंगे वे अवश्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का उन्नतिकारक है। आपको मनोनुकूल स्थानपरिवर्तन या पदोन्नति भी मिल सकती है। अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत ही चलेंगे।लेकिन कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आप किसी कार्य की योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग सोलन : कसौली के जामली गांव में घर में मिले पति पत्नी के शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका 

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। क्रोध की अधिकता व निर्णय शक्ति कमजोर रह सकती। आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान रखना होगा। धन के लेनदेन के मामलों में भी विशेष सावधनी की जरूरत है।अन्यथा धनहानि हो सकती है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी कारण वश मतभेद हैं, तो आज सुलह का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय में भी आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपकी पिछली किसी समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है। आपके दैनिक कार्य सुखपूर्ण पूरे होंगे। आज आप किसी काम की शुरूआत करते हैं, तो वह समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएगा।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ख़ासकर बौद्धिक कार्यों में आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े। व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष उप्लब्धि मिल सकती है। आज आपका सम्पर्क किसी सत्तासीन व्यक्ति से भी बन सकता है। लेकिन सन्तान से मतभेद रहने की संभावनाएं भी बन रही है।

आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *