सुप्रभात… आज का पंचांग, तो इसलिए शनिदेव रहते है हनुमान भक्तों से प्रसन्न, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

18 जून 2022,शनिवार,गोवा क्रान्ति दिवस, आज दो बजे हाईस्‍कूल और चार बजे इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होगा,बीपीएससी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी भर्ती 2021 परीक्षा, राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2022 परीक्षा बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए भर्ती परीक्षा आज, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, अषाढ़ मास कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 07:38:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी है और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। श्रवण नक्षत्र 12:43:00 बजे तदोपरान्त घनिष्ठा नक्षत्र । श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव है। वैधृति 13:49:00 बजे तक तदोपरान्त विषकुंभ। आज का शुभ गुलिक काल 05:23:00A.M से 07:07:00A.M बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहुकाल 08:52:00A.M से 10:37:00 A.M बजे तक, आज के दिन कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
आज के दिन जन्म हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का
1817 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री जंगबहादुर का जन्म हुआ था।
1887 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ था।
1899 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का जन्म हुआ था।
1931 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म हुआ था।
1958 – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे होमी डैडी मोतीवाला का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1974 – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ था।
2002 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ था।
2009 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन हुआ था।

तो इसलिए प्रसन्न रहते हैं शनिदेव हनुमान भक्तों से

आज का राशिफल
मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।
बृषभ : सगे-संबंधों में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी।
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क : भौतिकता की लोलुकतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। कुछ घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है।
कन्या : कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। घरेलू वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला : दुविधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित होंगे। सगे-संबंधियों के बीच रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे।
धनु : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर : धनागम के नये स्रोत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घर में खुशहाली रहेगी।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  24 मार्च 2024, रविवार, आज का राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *