सुप्रभात…आज का पंचांग, जिंदगी में टेंशन लेने वालों के लिए विशेष वीडियो, आज होगी यह परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

24 मई 2022, मंगलवार, राष्ट्रमंडल दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:20:00, सूर्यास्तः- सायं 06:40:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 10:47:00 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 10:33:00 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव देव हैं, विषकुंभ योग 11:40:00 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुभ गुलिक काल 12:17:00 से 02:00:00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए अभी यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से गुड़ खाकर जाएं। राहु काल 03:43:00 से 05:26:00 तक, इस तिथि में कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।

जिंदगी में तनाव लेने वाले इस वीडियो को अवश्य देखें

आज से शुरू होंगी यह परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2021 की टियर-वन परीक्षा 24 मई से 10 जून तक मध्य क्षेत्र के 86 केंद्रों पर कराई जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) एक घंटे की होगी। प्रतिदिन तीन पालियों सुबह नौ से दस, 12:30 से 1:30 और चार से पांच बजे तक कराई जाएगी। देशभर में 36,69,473 अभ्यर्थी टियर-वन के लिए पंजीकृत हैं जिनमें से 11,42,215 अभ्यर्थी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। अभ्यर्थियों का स्टेटस वेबसाइट ww.ssc-cr.org पर उपलब्ध है जिसकी मदद से अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि उन्हें किस शहर, तारीख और शिफ्ट में परीक्षा देनी है। प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं।
24 मई से शुरू हो रही सीएचएसएल-2021 टियर-वन के लिए यूपी के 12 और बिहार के पांच कुल 17 शहरों में 86 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी में आगरा के पांच केंद्रों पर 68746, अलीगढ़, बरेली व मुरादाबाद के एक केंद्र पर क्रमश: 16800, 33516 व 16339, गोरखपुर के तीन केंद्रों पर 46918, झांसी, मेरठ व मुजफ्फरनगर के दो-दो केंद्रों पर क्रमश: 22636, 46540 व 13416, कानपुर के आठ केंद्रों पर 126938, लखनऊ के दस केंद्रों पर 116555, प्रयागराज व वाराणसी के 12-12 केंद्रों पर क्रमश: 120579 व 142228 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बिहार में आरा के एक केंद्र पर 9240, भागलपुर व पूर्णिया के दो-दो केंद्रों पर क्रमश: 23442 व 28954, मुजफ्फरपुर के चार केंद्रों पर 60349 जबकि पटना के 18 केंद्रों पर सर्वाधिक 249019 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
आज इनके है जन्मदिन
ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म इसी तिथि के 1819 में हुआ। भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का आज के दिन ही जन्म 1896 में हुआ। प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म भी 1899 में हुआ। भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म भी 1952 में इसी तिथि को हुआ। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का भी जन्म 1954 में आज के दिन ही हुआ था। और भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन 1543 में इसी तरीख को हुआ था अमेरिकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन का निधन 1879 में आज के ही दिन हुआ था।
ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन 1905 में इसी तिथि को हुआ, भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन 1990 में हुआ था। भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन 1999 में आज के ही दिन हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन 2000 में आज के दिन ही हुआ था, और 2010 में इसी दिन भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ था।

आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: क्रिकेट सेलिब्रिटियों के नाम से नहीं विकास से जीते जाते हैं चुनाव : संदीप सांख्यान

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा,आपको किसी नजदीकी मित्र या परिजन से किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। आज आप दैनिक कार्य के अतिरिक्त भी आय के साधन स्थापित कर सकते हैं।
वृष राशि-यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको पदोन्नति या कोई अन्य अच्छा उन्नति कारक मौका मिल सकता है। नौकरी ढूंढने वालों को भी आज सफलता मिल सकती है। आपको किसी परिजनसे भी सहयोग मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज आपको अपने स्वाभिमान का विशेष ध्यान रखना होगा,यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे हैं, तो आज आप पर कोई आरोप भी लग सकते हैं। अनावश्यक भ्रमण का भी योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, नही ले रहा निगम सुद

कर्क राशि-आज आप स्वास्थ्य के कारण परेशान रह सकते हैं। क्रोध की भी अधिकता रह सकती है। यदि आज कही प्रोपर्टी आदि में पैसा लगाना हो तो,रुकना उचित होगा। आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि नियमित कार्य के अतिरिक्त किसी नए काम की आज शुरुआत न करें।

सिंह राशि-आज आपको जीवन साथी से किसी प्रकार की प्रसन्नता मिल सकती है। जिनका जीवन साथी से मनमुटाव चल रहा है, उन्हें आज समझौता करने का प्रयास करना चाहिए,अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज आप अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
कन्या राशि-आप जिस किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए प्रतीक्षारत है, आज वह कार्य पूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। तुला राशि-आज आपको मामूली शारीरिक कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। आपको आज धन निवेश से भी बचना होगा। बाकी आपके दैनिक कार्य नौकरी अथवा व्यापार यथावत चलता रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज आप अकारण मानसिक तनाव में रह सकते हैं। कार्यस्थल में भी माहौल आपके विपरीत रह सकता है। अतः आज आपको काफी संयम के साथ दिन व्यतीत करना होगा।
धनु राशि-आज आपके कार्य सिद्ध होंगे। किसी नजदीकी परिजन से भी सहयोग मिल सकता है।यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, तो छोटे भाइयों या अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग अवश्य लें। सफलता मिलेगी।
मकर राशि-आज आप अधिक अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। आप यदि अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको बहुत नजदीकी रिश्ते में ही,कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मायनों में अच्छा रहने वाला है। खासकर जो लोग संघर्ष से जूझ रहे हैं, उन्हें आज मंजिल मिलने वाली है। आप यदि किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सम्मान मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन हो सकता है। घर से भी आप दूर जा सकते हैं। आपको आज वाद-विवाद से भी बचना होगा। यदि आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी आपको बचना होगा।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  कल 18 अप्रैल को  पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए  नगर में यातायात में हुआ परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *