सुप्रभात…आज का पंचांग, यह परीक्षा टली, वीडियो कैकयी निदंनीय या वंदनीय और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 जुलाई 2022, रविवार, विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (International Justice Day), विश्व इमोजी दिवस (International Emoji Day)सूर्योदयः प्रातः 05:18:00, सूर्यास्तः सायं 06:42:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 10:50:00 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि, चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं और पंचमी तिथि के स्वामी सर्पदेव (नागराज) जी हैं। शतभिषा नक्षत्र 22:47:29 बजे तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं।
सौभाग्य योग 17:48:34 बजे तक तदोपरान्त शोभन योग, आज का शुभ गुलिक काल 03:53:00 से 05:36:00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहुकाल 05:36:34 से 07:20:00 बजे तक,किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ दिन नहीं।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1943 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म हुआ था।
1923 – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1992 – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ था।
2005 – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन हुआ था।
2013 – प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का निधन हुआ था।
2018 – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हुआ था।
परीक्षा टली
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, श्रीनगर ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए 17 जुलाई के बाद की सभी परीक्षाएं 27 जुलाई तक स्थगित कर दी हैं। इन तिथियों में होने वाली स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष नया पाठ्यक्रम के पर्यावरण विज्ञान और स्नातक अंतिम वर्ष पुराने पाठ्यक्रम की संस्थागत व भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाओं के लिए 28 जुलाई से नई तिथियां घोषित की गई हैं।

श्रीराम की मां कैकयी निंदनीय नहीं वंदनीय है

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का पंचांग
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है,यदि आप आय के साधनों को विस्तार देने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। बडे स्तर के अधिकारियों से अथवा किसी संस्था से भी आपको सहयोग मिल सकता है। आप जिस भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उसमें आपको कोई उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है।

वृष राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।ख़ासकर नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगतिकारक मौके मिल सकते हैं। आज आप अधिकारी वर्ग से अपने पक्ष में कोई काम करवाने में सफल हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी आज बहुत ऊंचा रहने वाला है।आप नौकरी के सिलसिले में आज घर से दूर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता को गुमराह कर रहे हैं भट्ट, जनता के सामने खुली बहस की चुनौती करें स्वीकार- प्रकाश जोशी

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में आपके अनुभवों का /experiences का फायदा मिल सकता है। करियर में कुछ अच्छे प्रस्ताव भ मिल सकते हैं। लेक़िन आर्थिक मामलों में आज भी आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। यदि आप लेखन,सलाहकार, व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो प्रस्तुतिकरण सोच-समझकर ही करें।

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आपका मनोबल आज काफी कमज़ोर रह सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। आज आपको कर्ज लेने व उधार देने से बचना चाहिए। किसी बेमेल प्रेम-प्रसंग में भी आप उलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला-मटौर-नौणी निर्माणाधीन फोरलेन में किराएदारों ने मांगा मुआवजा

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप साझेदारी में व्यवसायिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। स्थापित व्यपारियों को बड़ा बिज़नेस मिल सकता है। नौकरी में भी आपको उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। रोज़गार पाने के लिए संघर्षरत युवाओं को आज रोजगार से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। रोमांस और घूमने फिरने में भी आपकी रुचि रह सकती है

कन्या राशि-आज का दिन आपके उपलब्धि कारक रह सकता है। ख़ासकर यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज आपको सफ़लता मिल सकती है। लोन/ऋण लेने संबंधी रुकावटें भी आज दूर हो सकती है। ट्रेडिंग मार्केट से जुड़े लोगों को भी आज फायदा हो सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित चले आ रहें हैं,तो आज आपको रोग से निज़ात मिल सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में सरलता और बुद्धि में प्रखरता रह सकती है। यदि आप बड़े अधिकारी के रूप में सरकारी तंत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है,आप किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आज आप प्रेमी अथवा प्रेमिका को प्रपोज़ कर सकते हैं। और यदि पहले से आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है,तो आज आप वैवाहिक संबंध जोड़ने के बारे में अंतिम निर्णय ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आप दैनिक काम काज को लेकर परेशान रह सकते हैं। अपने घर या कार्यस्थल के आसपास के माहौल के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक विवाद होने की भी संभावना बन रही है। मानसिक अस्थिरता व इमोशन/भावनात्मक कमजोरी के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर: ड्यूटी जाते वक्त गश खाकर सड़क पर गिरा कर्मचारी, हुई मौत

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा।आपके रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। आज आपकी संवाद शैली बहुत अच्छी रहेगी। अपनी बात दूसरों तक पंहुचाने में आप कामयाब होंगे,खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप धन/पैसोंके मामले में काफी गंभीर रह सकते हैं। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा हेतु आप पैसों का निवेश कर सकते हैं। आपको पूर्वजों के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा भी आज मिल सकती है। परिवार के साथ आप घूमने फिरने का भी मन बना सकते हैं।
कुम्भ राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य आज सुधर सकते हैं। नौकरी में उन्नति और व्यपार में आपको तरक़्क़ी हासिल होगी। यश,प्रसिद्धि भी आज आपको मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके उन्नती व सफलताकारक रहेगा।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको दैनिक कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ नया करने की कोशिश में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। आज आप नौकरी के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं। अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए सफेद वस्त्र व चावल का दान करें।

आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *