सुप्रभात…आज का पंचांग, आज से शुरू हो रही यह परीक्षा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

04 अगस्त 2022,.गुरूवार, विश्व स्तनपान सप्ताह का चैथा दिन, शीतला सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती सूर्योदय: प्रातः 05: 19: 46, सूर्यास्तः. सायं 06: 48: 39
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 12: 41: 00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्य हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। चित्रा नक्षत्र 18: 25: 00 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं। साध्य योग 09: 38: 03 तक तदोपरान्त शुभ, शुभ गुलिक काल 09: 05: 00 से 10: 46: 00 तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। आज का राहु काल 02: 07: 00 से 03: 48: 00 तक, यह तिथि विवाह, प्रतिष्ठा, वृत्त बंध, यात्रा आदि के लिए शुभ है।
अपने ज्ञान पर घमंड करने वाले के साथ क्या होता है

आज इन प्रसिद्ध लोगों का है जन्मदिन
1522: मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ था।
1730 : भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म हुआ था।
1845: भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान के निर्माता फ़िरोजशाह मेहता का जन्म हुआ था।
1924: साहित्यकार इन्दु प्रकाश पाण्डेय का जन्म हुआ था।
1929: भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं पार्श्वगायक किशोर कुमार का जन्म हुआ था।
1931: भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म हुआ था।
आज इन की पुण्य तिथि
1937: भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन।
2006: उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हो गया था।
आज से प्रारंभ हो रही यह परीक्षा
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 के पहले फेज की परीक्षा समाप्त हो गई है। पहले फेज की परीक्षा 20 जुलाई को समाप्त होने के बाद अब इसके दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। CUET यूजी के पहले फेज की परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई तथा 20 जुलाई को आयोजित की गई है। जबकि इसके दूसरे फेज की परीक्षा 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त और 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।कामकाज से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा। करियर में आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ते हेतु प्रयासरत हैंए तो आज अनकूल रिश्ता मिल सकता है। वाहन को लेकर पिछली समस्याओं का भी हल होगा।
वृष राशि.आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। ख़ासकर यदि आप रोज़गार की स्थापना हेतु किसी योजना पर काम कर रहे हैंएतो आपका लक्ष्य सफल होते हुए दिखाई देगा। करियर में भी आपको अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति आज भी आपकी अच्छी रहेगी।आपको सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। ऐसी भी संभावना बन रही हैएकि कामकाज के सिलसिले में आपको घर से बाहर जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : आश्रम तथा स्कूल के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी में छोटा काणा और बड़ा काणा पर केस

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके उपलब्धि कारक रह सकता है।आपको ख्याति भी मिल सकती है। किसी पूर्वज की विरासत का लाभ भी आपको मिल सकता है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर आज भी भागदौड़ की संभावना बनी रह सकती है। लेक़िन आपके सकारात्मक प्रयासों से आय यथावत बनी रहेगी। जमीन.ज़ायदाद को लेकर भी आप कोई योजना बना सकते हैं। लेक़िन पारिवारिक माहौल आज भी तनावपूर्ण रह सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें ।

यह भी पढ़ें 👉  28मार्च 2024, गुरुवार, आज का राशिफल

सिंह राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आपके आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा। आपकी विचार शक्ति व चिंतन शक्ति काफ़ी संतुलित होगी। फलस्वरूप कार्य विशेष के बारे में आपके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय उचित ही होंगे।लेखन,पत्रकारिता व खेल आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धि कारक रह सकता है।
कन्या राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। खासकर यदि आप आर्थिक मामलों को लेकर किसी योजना पर काम कर रहे हैंएतो आज आपकी योजना काफ़ी हद तक सफल होते हुए दिखाई दे सकती है।किसी कार्य विशेष हेतु परिजनों व परिचितों से भी आपको सहयोग मिल सकता है। रुके हुए धन की वापसी भी संभव है।

तुला राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। किसी कार्य विशेष की सफलता से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज से जुड़ी उलझनों को कम करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी में अचानक स्थानांतरण का योग भी बन सकता है। इसी प्रकार आज भी अनावश्यक धन खर्च की संभावना बन रही है।अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता से भी कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।प्रस्तावित कार्य भी अपेक्षानुसार पूरे होंगे। रोज़गार के लिए भागदौड़ तो अधिक हो सकती हैए लेक़िन परिणाम आपके अनुकूल होंगे। लेक़िन निकट संबंधी से धोखा भी मिल सकता है।कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आज रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर कर्नाटक खोला में देर रात तक चल रहा है खड़ी होली गायन कार्यक्रम

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर व्यस्तता भी बढ़ सकती है। आप किसी नई योजना को कार्यरूप दे सकते हैं। लेक़िन आपके स्वभाव में आक्रामकता व क्रोध की अधिकता के कारण नज़दीकी लोगों से,कार्यस्थल में व घर के आसपास कलह-क्लेश हो सकता है।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।करियर संबंधी अनावश्यक भागदौड़ आज भी बनी रह सकती है। किसी नये कार्य की शुरुवात में भी बिलम्ब की स्थिति बन सकती है। शारीरिक कष्ट भी आपकी चिंता बढ़ा सकता है। हालांकि कुछ काम आपके सुधर भी सकते हैं। दिन की अनुकूलता के लिए भगवान शिव का अभिषेक पूजन व अर्चन करना शुभ होगा।

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में सुधार की स्थिति बन रही है। करियर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण योजनायें आपकी पूरी हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगो से संपर्क लाभकारी होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके सोचे हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी भागदौड़ तो थोड़ा अधिक हो सकती है। लेकिन आर्थिक लाभ यथावत बने रहेंगे। परन्तु धन अपव्यय की संभावना भी बनी रहेंगी।कुछ पारिवारिक उलझनें भी रह सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों से आज भी आप जुड़े रह सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *