सुप्रभात… आज का पंचांग, आज विश्व साइकिल दिवस है, श्रीमदभागवत श्रवण अवश्य करें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

3 जून 2022, शुक्रवार, विश्व साइकिल दिवस, विनायक चतुर्थी, सूर्योदयः प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः- सायं 06:44:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, 26:42:00तक तदोपरान्त पंचमी तिथि । चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं ।पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता है। पुनर्वसु नक्षत्र 19:05:12 तक तदोपरान्त पुष्य नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी हैं तथा पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं। वृद्धि 27:32:39 तक तदोपरान्त ध्रुव, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। शुभ गुलिक काल 07:07:00 से 08:51:00 तक, आज का राहु काल 10:35:00 से 12:19:00 तक, यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।
विश्व साइकिल दिवस
यह दिन 1988 से मनाया जा रहा है, जब इसकी शुरुआत इंटरनेशनल लीग ऑफ कंजर्वेशन फोटोग्राफर्स (ILCP) ने की थी। आईएलसीपी साइकिल के महत्व और दुनिया भर में बेहतर साइकिलिंग बुनियादी ढांचे की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दिन बनाना चाहता था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनिया के सबसे गरीब व्यक्तियों और समुदायों को साइकिल प्रदान करने से हर साल 1.5 मिलियन अकाल मृत्यु और 5 बिलियन पाउंड ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को रोका जा सकता है।

आज सुनिए श्रीमद भागवद का एक और अंश


आज इन प्रसिद्ध लोगों की है जन्मतिथि
1867 – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म हुआ था।
1895 – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का जन्म हुआ था।
1930 – भारतीय राजनीति़ज्ञ जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था।
1941 – भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही रूमा पाल का जन्म हुआ था।
1962 – भारतीय अभिनेत्री सारिका ठाकुर का जन्म हुआ था।
आज इन लोगों की है पुण्य तिथि
1974- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन हुआ था।
1994 – सामुदायिक नेतृत्व त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का निधन हुआ था।
2016 – तीन बार लेनियल चैंपियनशिप जीतने वाले इकलौते विश्व हैवीवेट चैंपियन मुहम्मद अली का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक है।आपकी रुचि काम के प्रति अधिक रहेगी और आप जिस काम को कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उसमें सफलता भी मिलेगी। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। अथवा आपका रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है।

वृष राशि- आज आपको दिनचर्या निश्चित करनी होगी,अन्यथा आपका धन और समय दोनों का नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से भी आप काफी अस्थिर रह सकते हैं। जिस कारण कोई अनुचित निर्णय भी आप ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दून में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे सीएम योगी

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।यदि आप वेरोजगार हैं,तो आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी के द्वारा आपको उपहार या प्रशस्ति पत्र भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  12 अप्रैल 2024, शुक्रवार, आज का दिन और आपका राशिफल

कर्क राशि-आज के दिन आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। किसी नये या जोखिम वाले काम को हाथ में न लें। धन प्रबंधन की भी जरूरत है, अन्यथा धन का अपव्यय भी हो सकता है।

सिंह राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी परिचित व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसमें भी सुधार की संभावना बन रही है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में शुभ है। खासतौर पर यदि आप नौकरी या रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको खुशी मिल सकती है।

तुला राशि-आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। आज आपको विचलित नही होना है। क्योँकि कार्य क्षेत्र में काफी उलझन आ सकती है। आपको वेबजह अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। कुछ नया काम या नया प्रयोग करना आज उचित न होगा। यदि आप स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं, तो आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि-आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य कर रहे हैं, तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे ।यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको रोग से काफी राहत मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः लेनदेन के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी परिजन के कारण आपका मन अशान्त रह सकता है। लेकिन आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मीन राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आप की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। लेकिन यदि आप संयम से काम लेते हैं, तो आज आप कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: पर्यटन सीजन और चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र किया मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *