सुप्रभात…आज का पंचांग, आज चलिए भगवान शिव की बारात में, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

11 जुलाई 2022, सोमवार, विश्व जनसंख्या दिवस, सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत, सूर्योदयः प्रातः 05:16:00, सूर्यास्तः सायं 06:44:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण, वर्षा ऋतु, आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 11:43:00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। ज्येष्ठ नक्षत्र 03:21:00 तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तदोपरान्त मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। योगः शुक्ल 22:09:17 तक तदोपरान्त ब्रह्मा, शुभ गुलिक काल 02:10:00P.M से 03:54:00P.M तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें। आज का राहु काल 07:14:00A.M से 08:58:00A.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।
इस दिन से जया पार्वती व्रत प्रांरभ होता है और यह व्रत लगातार पांच दिनों तक चलता है। इसमें सुहागिन महिलाएं मां पार्वती का पूजन करती हैं।
आज सोमवार है सुनिए भगवान शिव के विवाह की भावपूर्ण कथा

आज होने वाली परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फेज-1 यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की डेट और विषयवार शेड्यूल के अनुसार आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है। इस बार एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और यूजीसी नेट जून 2022 दोनों सत्र की परीक्षा एक साथ आयोजित की जा रही है। फेज-1 के तहत यूजीसी नेट का आयोजन 9, 11 और 12 जुलाई को किया जाएगा। यूजीसी नेट 2022 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आज 5 विषयों की परीक्षा होगी।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1857 – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म हुआ था।
1902 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1912 – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन हुआ था।
1957 – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा ख़ाँ तृतीय का निधन हुआ था।
2003 – भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन हुआ था।
2011 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी उलझनों वाला रह सकता है। ख़ासकर आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप भावनाओं के वेग में अपना कोई नुकसान उठा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज भी आप परेशान रह सकते हैं। आज आपको निवेश या लेनदेन से भी बचना होगा। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।
वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार बना सकते हैं।
मिथुन राशि-आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। आज आप व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार कर सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य भी आज हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए भी आज दिन उपलब्धि कारक रह सकता है। आज आपकी रुचि खाद्य व्यंजनों की ओर अधिक रह सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है। भगवान शिव का दूध मिश्रित जल से अभिषेक करें।
सिंह राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन मानसिक अशान्ति के कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद होने की संभावना भी बन रही है। आज आपको भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप आपकी भावनाओं से खिलवाड़ हो सकता है।ॐ सों चन्द्रमसे नमः। मंत्र का जप करें।
कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिजन,मित्र या अधिकारी व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको अपने दैनिक कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा आप स्वयं की भूल के कारण कोई नुकसान उठा सकते हैं। यदि आप सीधे तौर पर जनसंवाद आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज वाणी पर अवश्य नियंत्रण रखें, अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में रह सकती है। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य आज नही आपके अनुकूल होगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके मन मस्तिष्क में नकारात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है। अतः सकारात्मक बने रहने का प्रयास करें। यदि आप रक्तचाप और डिप्रेशन से पीड़ित हैं,तो आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने का प्रयास करें।हाँ यदि आप शोध संबंधी कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रह सकता है। उपाय-चावल और दही का दान करें। या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन आत्मविश्वास बनाये रखें आपका मनोबल आज कम हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन कुछ नया काम करने की कोशिश करते हैं, तो रुकावटें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका अपने आस-पड़ोस अथवा कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है, अतः संयम व शान्ति पूर्वक दिन व्यतीत करें। उपाय-मोती का अथवा सफेद वस्त्र का दान करें।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  ऊना ब्रेकिंग: विश्व हिंदू परिषद नेता की दिनदहाड़े हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *