सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनिए श्रीराम कथा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

3 अगस्त 2022, बुधवार, कल्कि जयंती,सूर्योदय सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 07 बजकर 11 मिनट पर।

आज का पंचांग
विक्रम संवत 2079,, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, मुहर्रम 04, हिजरी 1444 ,मुस्लिम तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र सायं 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, कौलव करण सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में। आज का शुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2022 रू ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2022 रू राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1846: खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण का जन्म हुआ था।
1890: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ था।
1916: भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म हुआ था।
1928: अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म हुआ था।
1936: ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म हुआ था।
1984: प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री का लन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1982: भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिभुवन नारायण सिंह का निधन हुआ था।
1990: स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन हुआ था।
1993: भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन हुआ था।

वीडियो ….श्री राम कथा सुनें बागेश्वर बाला जी वाले गुरूजी से

जानिए आचार्य पंकज पैन्यूली से अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज में थोड़ा संघर्ष तो रह सकता हैए लेकिन आय के साधन यथावत बने रहेंगे। रुके हुए काम भी हल हो सकते हैं। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संघर्षरत हैंए तो उसमें अपेक्षित प्रगति होगी।कामकाज की स्थापना अथवा अन्य किसी कार्य हेतु बैंक लोन लेने में यदि किसी प्रकार की बाधा आ रही होएतो आज रास्ता निकल सकता है।लेक़िन माता के स्वास्थ्य को लेकर व वाहन आदि से चोट लगने की संभावना आज भी बन रही हैए अतः वाहन आदि के प्रयोग में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृष राशि : पिछले दिनों की भाँति आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।यदि आप किसी रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैंएतो आज आप काफी हद तक आगे बढ़ सकते हैं। आज आप त्वरितऔर प्रभावी निर्णय लेंगे। मित्र व परिजनों से भी सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में आप जल्दबाज़ी में जोखिमपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालाँकि आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। आप घर का निर्माण व नया वाहन खरीदने के बारे में भी विचार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रह सकती है। लेक़िन आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। कामकाज को लेकर आप भ्रमण पर भी जा सकते हैं।अनावश्यक धन खर्च की भी संभावना बन रही है। दिनचार्य भी अस्त.व्यस्त रह सकती है। घरेलू कलह-क्लेश की संभावना भी बन रही है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए गत दिनों की भाँति सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज शान्ति पूर्वक चलते रहेंगे। कुछ उन्नतिकारक अवसर आज भी आपको हासिल हो सकते हैं। लेक़िन धन ख़र्च के योग बन सकते हैं। मानसिक तौर पर भी आप थोड़ा अस्थिर रह सकते हैं। कन्या राशि: आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज संतोष जनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप कहीं धन निवेश अथवा जमीन आदि ख़रीदने हेतु धन प्रबंधन करने के लिए प्रयास रत हैंए तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। गत दिनों की भाँति आप घर के लिए अथवा व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोई सुखकारक वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।घर में मांगलिक कार्य भी सम्भव है।

तुला राशि: गत दिनों की भाँति आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। कामकाज संबंधी रुके हुए आपके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके प्रस्तावित कठिन कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। आज आप नौकरी के सिलसिले में घर से दूर भी जा सकते हैं। लेकिन धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।क्रोध की अधिकता व मानसिक तनाव रहने की भी संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में गत दिनों की भाँति आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके द्वारा कामकाज को लेकर अथवा अन्य किसी कार्य विशेष को लेकर किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।अधिकारी वर्ग से आज भी सहयोग मिलने की अच्छी संभावनाएं बन रहीं हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: कुछ बूथों पर पड़े छह तो कहीं 11 लोगों ने ही किया मतदान, तीन बजे तक 45.62% वोटिंग

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। कार्यस्थल में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य होना भी संभव है।लेकिन आकस्मिक धन ख़र्च की संभावना भी बन रही है।

मकर राशि : आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। कामकाज को लेकर अनावश्यक भागदौड़ रहने की संभावना बन रही है। अनावश्यक वाद- विवाद में उलझने की व धन खर्च की भी संभावना दिख रही है। अतः आज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना चाहिए। दिन की अनुकूलता के लिए कल वाला ही उपाय करें। उपाय पहले शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि : आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर उतार.चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।अचानक कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। हालाँकि विपरीत परिस्थितियों के बीच आपके लिए कुछ उन्नति कारक मौके भी उपलब्ध होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन अचानक कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता हैं। हालाँकि आप के कार्य दुष्प्रभावित नही होंगे। धन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे।धर्म.कर्म में आपकी रुचि आज भी बनी रहेगी।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *