सुप्रभात… आज का पंचांग, आज का इतिहास, श्रीहनुमान चालीसा पाठ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

16 अगस्त 2022, मंगलवार, बेनिंगटन बैटल डे, सूर्योदयः प्रातः 05: 33:00, सूर्यास्तः सायं 06: 27: 00,
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 20: 18: 00 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। रेवती नक्षत्र 25: 36: 22 बजे तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं। शूल योग 21: 48: 00 बजे तक तदोपरान्त गंड योग, शुभ गुलिक काल 12: 25: 00 से 02: 03: 00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 03: 42: 00 से 05: 21:00: 00 बजे तक। यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1904: स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ था।
1918: दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म हुआ था।
1970: हिंदी फिल्म अभिनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म हुआ था।
1970 : भारतीय फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1997: मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का निधन हुआ था।
2018: भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था।
श्री हनुमान चालीसा बागेश्वर बाला जी सरकार के श्रीमुख मुख से

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यदि आप  रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि कारक रह सकता है। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विवाह संबंधी मामलों में व्यवधान दूर होंगे। यदि आप दूरस्थ शहरों से जुड़कर कोई  व्यावसायिक गतिविधि करते हैंए तो आज आपको धन लाभ होगा। विदेश संबंधी  योजनाओं में भी प्रगति होगी।                                                                        

वृष राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति  व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैंएतो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। धन की कमी के कारण रुके कार्यों में भी प्रगति होगी। सत्तासीन व पप्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है।
                                                                     

मिथुन राशि. आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। करियर संबंधी फेरबदल को लेकर आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। अधिकारियों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। यदि आप नई नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार देने जा रहे हैं एतो आज आपको सफलता मिल सकती है। जीवन साथी की तरफ से आपको ख़ुशी मिल सकती है।                                                                 

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। कामकाज  को लेकर स्थाईत्व का अनुभव होगा। शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। योगएअध्यात्मए प्रशिक्षण व क़ानून से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फयदेमंद रह सकता है। पिता की पदोन्नति व प्रसिद्धि से भी ख़ुशी मिलने का योग बन रहा है।                                                                         

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सचिन तेंदुलकर ने बनाए पकौड़े, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन भी  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको कामकाज में अनावश्यक फ़ेरबदल व किसी प्रकार के प्रयोग से जरूर बचना चाहिए। पैसों के लेनदेन में भी थोड़ी सावधानी रखें तो अच्छा होगा। किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय सोचविचार के बाद ही लें। क्रोध की अधिकता व आक्रामकता  की अधिकता आज भी रह सकती है।
                                                                     

यह भी पढ़ें 👉  12 अप्रैल 2024, शुक्रवार, आज का दिन और आपका राशिफल

कन्या राशि. आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार बना रहेग। नये व्यवसाय की स्थापना व व्यापार में विस्तार करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। यदि आप कॉन्ट्रेक्टरए सफ्लायरएप्रोपर्टी डीलर आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।                                                                        

तुला राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी  शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य अपेक्षानुसार चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो आज समाधान का प्रयास करेंए आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है।यदि आप स्वास्थ्य व धन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैंए तो आज कुछ राहत मिलने की संभावना बन रही है।  कुल मिलाकर आप जिस किसी भी संघर्ष से जूझ रहे हैं। उससे आपको काफ़ी हद तक राहत मिलती हुई दिखाई दे सकती है।
                                                                  

वृश्चिक राशि.आपके  लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य संतोष जनक ढंग से चलते रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। आपके मन मस्तिष्क में आज भी  रचनात्मक और सर्जनात्मक विचारों की प्रधानता रहने वाली है। अतः अपनी क्रिएटिविटी का फायदा उठायें।                                                                      

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा  रहने वाला है।  करियर से जुड़े आपके  सभी कार्य आज भी संतोषजनक ढंग से व्यतीत  होंगे। यदि आप स्वरोजगार की शुरुवात अथवा रोज़गारपरक किसी योजना पर काम कर रहे हैंएतो उसमें आज आपको अपेक्षित प्रगति दिखेगी। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। जमीन.ज़ायदाद  व वाहन योजनाएं भी सफल होंगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का उपलब्धि कारक रहेगा।                                                                       

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर में हर्षोल्लास से मना ईद उल फितर का त्योहार

मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।  करियर से जुड़े कार्य आपके उत्तरोत्तर प्रगति की ओर रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन रही है। आज आप करियर संबंधी कोई बड़ा और क़दम उठा सकते हैं। जो भविष्य के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आप कुछ उपयोगी और महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क साधने में भी कामयाब हो सकते हैं। यदि आप किसी शैक्षणिक संस्थान, कंसल्टेंसी,शेयर मार्केट, फाइनान्स व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा कामकाज को लेकर अनावश्यक भागदौड़ कम हो सकती है। कामकाज में आज भी प्रगति बनी रहेगी। पदोन्नति संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। बैंक बैलेंस में इज़ाफ़ा होगा। यदि आपके ऊपर कोई ऋण अथवा कोई देनदारी हैए तो धन का बोझ आज काफ़ी हद तक कम होता हुआ दिखाई दे सकता है।
मीन राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में उन्नती और प्रगति के गये अवसर हासिल होंगे। आपकी पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपको पुराने व नये व्यावसायिक मित्रों से लाभ मिल सकता है। शासन से जुड़े किसी व्यक्ति के सहयोग से भी आपका कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। आपके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *