सुप्रभात…आज का पंचांग, वीडियो : जब शिव कृपा हो जाए, आज होगी यह परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

31 जुलाई 2022, रविवार, हरियाली तीज, सूर्योदय: प्रातः 05: 24: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 36: 00

आज का पंचांग

विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 02: 35: 00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि
तिथि स्वामी: तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं।
नक्षत्र: मघा 01: 41: 00 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, मघा के स्वामी केतु जी हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र जी हैं।
योग: वरियन योग 07:10: 00 तक तदोपरान्त परिघा योग, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए । शुभ गुलिक काल 03: 50: 00 से 05: 31: 00 तक, आज का राहु काल 05: 31: 00 से 07: 13: 00 तक, यह तिथि यात्रा, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व ग्रह प्रवेश के लिए शुभ है।
वीडियो: जब शिवकृपा हो जाए

इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म हुआ था आज के दिन
1902: प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई का जन्म हुआ था।
1907: भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा.वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ था।
1916: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म हुआ था।
1922: अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म हुआ था।
1947: गुजरे जमाने की प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म हुआ था।
1980: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1940: स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह का निधन हुआ था।
1941: स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन हुआ था।
1968: बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन हुआ था।
1980: भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन हुआ था।


आज होने वाली परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपीएसएसएससी द्वारा जनवरी 2022 में उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती जारी की गई थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जनवरी में ही शुरू हो गई थी तथा इस भर्ती द्वारा उत्तर प्रदेश के 8000 से अधिक राजस्व लेखपाल के पद भरे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश लेखपाल पद की आवेदन प्रक्रिया जनवरी के लास्ट में ही खत्म हो गई जिसके बाद यह कहा गया यूपी लेखपाल पद की परीक्षा 19 जून 2022 को होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इस परीक्षा को 24 जुलाई 2022 को कराने का निर्णय लिया गयाए लेकिन फिर आयोग द्वारा आज एक नोटिस जारी की गई है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब यह परीक्षा 24 जुलाई के स्थान पर 31 जुलाई को होगी। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। लेखपाल के 8085 रिक्त पदों में सामान्य वर्ग के लिए 3,271, ओबीसी के 2,174 एससी कैटेगरी के लिए 1, 690 एसटी वर्ग के 152 और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 798 वैकेंसी है वर्गा अनुसार भर्ती है।
यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के मुख्य परीक्षा 2022 में 2 लाख 47 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अंदाजा है, लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जायेंगे। जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य उत्तरोत्तर सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध भी बन सकते हैं। लेक़िन पिछले दिनों की अपेक्षा आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक उलझन के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। जमीन ज़ायदाद को लेकर भी कोई समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता एक बार फिर से विश्वास जताकर नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है पीएम: रणधीर शर्मा

वृष राशि : आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी व्यक्ति के सहयोग से धन लाभ की संभावना बन रही है। करियर संबंधी कोई बड़ा बदलाव भी संभव है। यदि आप जमीनए मकान आदि खरीदने के बारे में विचाराधीन हैंए तो आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आज आप कामकाज को लेकर भ्रमण पर जा सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व प्रस्तुतिकरण बहुत अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपके द्वारा किये जाने सभी प्रयास आशानुकल परिणाम देने वाले रहेंगे। कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला।आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। ख़ासकर नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को आज प्रसन्नता मिल सकती है। जमीन-जायदाद से सम्बंधित पिछली परेशानियों का समाधान निकल सकता है। लेक़िन आर्थिक मामलों में निर्णय सोच समझकर लें। वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जेपी नड्डा ने मसूरी में की चुनावी जनसभा, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी प्रगति से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज आपका मनोबल काफ़ी अच्छा रहेगा व मंत्रणा शक्ति बहुत कारगर रहेगी। कामकाज के बारे में आप कोई अच्छी रणनीति भी बना सकते हैं। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपको प्रसिद्धि अथवा संगठन में पद भी मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।
कन्या राशि
: आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके बिगड़े हुए काम सुधरने शुरू होंगे। असन्तुलित आर्थिक स्थिति में सन्तुलन बनना शुरू होगा। लेकिन मानसिक अशांति व क्रोध की अधिकता आज भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए दुर्गाकवच का पाठ करें।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी। नौकरी व्यवसाय संबंधी यदि कोई उलझनें हैंएतो उनका निराकरण भी सम्भव है। लेक़िन दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर संबधी कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबित पदोन्नति के मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी- रोज़गार की चाहत रखने वालों को भी आज सफलता मिल सकती है।लेकिन आज भी आपको अति आत्मविश्वास में कोई क़दम उठाने व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त

धनु राशि : आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों में निरंतर सुधार की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा। यदि आप विदेश गमन के लिए प्रयासरत हैंए तो आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। पिता की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। आप अधूरी शिक्षा को पूरी करने का मन भी बना सकते हैं। यदि आप परामर्शदाता व कानूनी प्रक्रिया से जुड़े हुए व्यक्ति हैंए तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आर्थिक कमी के कारण व्यवसायी संबंधी कुछ योजनायें बाधित हो सकती हैं। कागज़ी कार्यवाही के लिए भी आज का दिन अनुकूल नही है। निकटस्थ बंधुजनों से मन मुटाव की स्थिति भी बन सकती है। धन निवेश अथवा आर्थिक लेनदेन के मामलों में भी सावधानी की ज़रूरत है। कुल मिलाकर आज आपको सावधानी पूर्वक दिन व्यतीत करना होगा। दिन की अनुकूलता के लिए महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें।

कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत मनुकूल रहने वाला है। कामकाज से लेकर प्रस्तावित कार्यो में सुधार की स्थिति बनेगी। रुके हुए कार्य भी प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। निकटस्थ परिजनों से भी किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। लेक़िन दाम्पत्य जीवन में आज भी टकराव की स्थिति बन सकती है। और टकराव का मुख्य कारण आपका ष्अहंष् भाव होगा। के दिन की अनुकूलता के लिए उपाय.कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज को लेकर आज आप अतिरिक्त दबाव महसूस कर सकते हैं। मानसिक तौर पर भी अस्थिरता बनी रहने की संभावना है। यदि आप लेखनएप्रस्तुतिकरण व व्याख्याता आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैंएतो धैर्य व गम्भीरता बनाये रखें। हालाँकि आज भी आप करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों व संस्थाओं से अच्छे संबंध बनाने में सफल हो सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए.शिव चालीसा का पाठ करें।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *