सुप्रभात…आज का पंचांग—व्रत , आज का इतिहास, आज की परीक्षाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

16 जुलाई 2022, शनिवार, उत्तराखंड में प्रकृ​ति का पर्व हरेला मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्योदयः- प्रातः 05:17:00,सूर्यास्तः- सायं 06:43:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणयन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 05:14:00 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। घनिष्ठा नक्षत्र 07:27:00 तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं तथा शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु है। आयुष्मान 08:48:00 तक तदोपरान्त सौभाग्य, गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 05:33:00 A.M से 07:16:00 A.M बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जाएं। आज का राहुकाल 10:37:00A.M बजे से 12:21:00P.M तक, इस तिथि में शिल्प, चूड़ा कर्म, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश शुभ है।
उत्तराखंडी पंचांग के अनुसार आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है। करें शिव आराधना

आज होगी यह परीक्षा
Jharkhand Nurse Exam 2022, JSSC Nurse Group A Recruitment Exam 2022: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने 370 पदों पर नर्स की भर्ती के लिए परीक्षा आज आयोजित होने वाली है। इसको लेकर झारखंड में कई जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। ये एग्जाम सेंटर रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर में बनाए गए हैं। इसके अलावा कोलकाता के भी कुछ एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र को अपने साथ एडमिट कार्ड भी ले जाना होगा। इसके अलावा छात्रों को सलाह दी गई है कि वो अपने पहचान पत्र के साथ एक फोटो भी लेकर आए।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों ने लिया था जन्म
1896 – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का जन्म हुआ था।
1909 – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का जन्म हुआ था।
1917 – प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का जन्म हुआ था।
1968 – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै का जन्म हुआ था।
1984 – बालीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
2005 – प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रह सकते हैं। आपको नौकरी में तरक़्क़ी और व्यवसाय में उन्नति मिल सकती है। लेक़िन स्थाई सम्पति व वाहन की खरीद विक्री करना आज उचित न होगा। आज आप नये आर्थिक साधनों से भी जुड़ सकते है। मित्रजनों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं, परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रोजगार संबंधी उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। आप किसी बहुप्रतीक्षित यात्रा पर भी जा सकते हैं। भविष्य संबंधी कोई कारगर रणनीति बनाने में भी आप सफल हो सकते हैं। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण और जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से अवश्य बचना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : नौणी विवि के छात्रों ने मनाया विश्व जल दिवस

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको नियमित कार्यों के प्रति गम्भीर रहना होगा। आपको किसी प्रकार के विद्रोह का सामना भी करना पड़ सकता है।आपके बनते हुए कार्य अन्तिम चरण पर रुक सकते हैं। क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं भी अपने कार्य बिगाड़ सकते हैं। आपके स्वाभिमान को भी आज ठेस पहुंच सकती है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का यथा संख्या जप करें।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कार्य भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है। यदि आप पहले से डिप्रेशन से पीड़ित हैं,तो विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा आज आप किसी गुप्त रिश्ते में भी संलिप्त हो सकते हैं। दिन की अनुकूलता के लिए-भगवान शिव को 108 बेलपत्र अर्पित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिल्कयारा सुरंग के पास खाई में गिरी शॉटक्रिट मशीन, पिथौरागढ़ के युवक की मौत

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे, व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मांगलिक उत्सव होने की भी संभावना बन रही है। आपका कोई लंबित कार्य भी पूर्ण हो सकता है। इसके अतिरिक्त आज आप जीवनसाथी के साथ किसी दूरस्थ पर्यटक स्थल में भी जाने का मन बना सकते हैं।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे,यदि आपका कोई आर्थिक मामला उलझा हुआ है, तो आज वह सुलझ सकता है। रोजगार के लिए संघर्षरत युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धिकारक रह सकता है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। वैसे तो आपके दैनिक कार्य दुष्प्रभाववित नही होंगे,लेकिन आप स्वयं ही कोई गलती कर सकते हैं। बड़े भाई बहिन की तरफ से भी आपको चिंता रह सकती है।स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान हो सकते हैं।तथा सन्तान से भी मतभेद पैदा हो सकते हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिए किसी पात्र में दही भरकर वर्तन सहित दान करें।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके कामकाज तो यथावत चलते रह सकते हैं, लेकिन स्वयं की लापरवाही के कारण आप कोई काम बिगाड़ सकते हैं। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके बने बनाये काम भी बिगड़ सकते हैं। अतः दिन को अनुकूल वनाने के लिए शिव पार्वती के फोटो या मूर्ति के समक्ष प्रार्थना पूर्वक फूल,फल और मिठाई अर्पित करें।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगति कारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करने के लिए विचाराधीन हैं,तो आज आप व्यवसाय की स्थापना हेतु काफी आश्वस्त हो सकते हैं।आपके द्वारा कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले सभी प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी तकनीकि शिक्षा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। लेकिन आप कन्फ्यूजन की स्थिति में भी रह सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन आप मानसिक तौर पर काफी भ्रमित रह सकते हैं। पैसों के मामले भी आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,आज आपकी वाणी भी काफी कर्कस रहने वाली है,जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना भी बन रही है।अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाये व परिक्रमा करें।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। आज आपके मन-मस्तिष्क में अच्छे और सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आज आपको भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।
मीन राशि-आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षाकृत आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको दैनिक कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रह सकती है।कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आप परेशान रह सकते हैं, आज आपको अनावश्यक यात्रा पर बिल्कुल भी नही जाना चाहिए। तथा धन प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना होगा। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों को पर्यावरण  के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *