सुप्रभात…आज का पंचांग, रविवार को ये न करें, श्री राम कथा के कुछ प्रसंग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

26 जून 2022, रविवार, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उनकी तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस, रवि प्रदोष, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00 सूर्यास्तः सायं 06:47:26

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944,सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि 27:26:00 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि,
त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। कृतिका नक्षत्र 13:06:00 तक तदोपरान्त रोहिणी
नक्षत्र स्वामीः-कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं। शूल योग 06:00:00 तक तदोपरान्त गंड योग,
शुभ गुलिक काल 02:08:01 P.M से 03:53:00 P.M तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल 07:09:00 A.M से 08:54:00 A.M बजे तक, यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।
आज सुनिए श्री राम कथा के अंश

आज के दिन न करें ये काम
इस दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा नहीं करें क्योंकि इस दिन पश्‍चिम में दिशा शूल रहता है। अगर इस दिन किसी कारणवश इन दिशाओं में जाना जरुरी है तो रविवार को दलिया, घी या पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं।
इस दिन काले रंग से संबंधित कोई भी कपड़े पहनने से बचें। नीले, काले, कत्थई और ग्रे कलर के कपड़े रविवार के दिन पहनना शुभ नहीं माना गया हैं।
रविवार के दिन सूर्य से संबंधित धातु जैसे तांबे आदि को बेचने से बचें। इससे सूर्य कमज़ोर भी हो सकता हैं।
रविवार के दिन नमक खाने से बचना चाहिए। इससे आपके कार्य में बाधा के साथ स्वास्थय पर भी असर पड़ सकता है। रविवार के दिन खासकर सूर्यास्त के बाद नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
रविवार के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन ऐसा करना अशुभ माना गया हैं।
रविवार को हमें बाल कांटने से भी बचना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल कांटने से हमारे अंदर सूर्य का प्रभाव यानी हमारा तेज कम होता है।
रविवार के दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए इसलिए तेल मालिश करने से भी हमे आज के दिन बचना चाहिए।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1838 – बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ था।
1873 – भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान का जन्म हुआ था। 1888 – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ था।
1918 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1961 – प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन हुआ था।
2004 – भारतीय फ़िल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक उलझन और क्रोध की अधिकता रह सकती है। यात्रा से भी परहेज करें। घर में और कार्यस्थल में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। रोग से पीड़ित लोगों को आज स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक को झूठ बोलना नहीं देता है शोभा: शैलेंद्र

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ न कुछ शुभ समाचार लाने वाला है। छोटे भाई बहिन और अधिनस्थ कर्मचारियों से आपको सहयोग अथवा प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप सोशल मीडिया व ऑन लाइन के माध्यम से व्यापार करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। अतः दैनिक कार्यों पर विशेष ध्यान देना होगा।आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा आप घर और कार्यस्थल में विवाद पैदा कर सकते हैं। धन का निवेश भी सोच समझकर करें।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है,ससुराल पक्ष से आपको ख़ुशी मिल सकती है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन थोड़ी भी लापरवाही से धन का दुरुपयोग हो सकता है। जो लोग पहिले से उच्च रक्तचाप और डिप्रेशन से पीड़ित हैं,उन्हें आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को अर्घ्य दें,और भगवान विष्णुजी के दर्शन करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। लेकिन आपको पूर्व नियोजित योजनाओं के अनुरूप ही कार्य करने होंगे। यदि आप जल्दबाजी में कोई नया कार्य हाथ में लेंगे तो,समय और धन दोनों का दुरुपयोग हो सकता है। हालाँकि नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर भी आपको हासिल होंगे।
तुला राशि-आज आपको संयम और सूझबूझ के साथ दिन व्यतीत करना होगा। अन्यथा कार्यस्थल में आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो अनअपेक्षित स्थानांतरण भी हो सकता है। आज आपके मन में उदासीनता और विचारों में नकारात्मकता रह सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए दही और चावल का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों (ख़ासकर तरल पदार्थ)के व्यापारियों को आज उन्नति कारक अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके लिए मन मुताबिक़ रिश्ता भी आज आ सकता है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। नौकरी व्यवसाय संबंधित कुछ अच्छे प्रस्तावआपको मिल सकते हैं। लेकिन थोड़ी सी चूक आपको किसी समस्या में भी डाल सकती है। अतः निर्णय सोच विचार से लें। दिन को अनुकूल बनाने के लिए 31 बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ायें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से अवश्य बचें। अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। सन्तान पक्ष से आप की चिंता बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त आज आपको आहार पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में धनलाभ की अच्छी संभावना बनेगी। जमीन,मकान के बारे में आप कोई विचार बना सकते हैं। लेकिन घर परिवार में वाद-विवाद की संभावना बन सकती है। अतः शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आप व्यापारी हैं, तो आज आप व्यापार को विस्तार दे सकते हैं।नौकरी में भी तरक़्क़ी सम्भव है। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से व छोटे भाई बहिन से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपकी कला निखर कर आने वाली है।
आपका दिन शुभ हो।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक सम्पन्न

शोध…एक पैर पर 10 सेकंड खड़े नहीं रह सकते तो मौत का ज्यादा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *