सुप्रभात…2दिसंबर 2022 आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

आज 02 दिसंबर 2021 और दिन गुरूवार है। विक्रम संवत 2078, शक 1943 सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 08बजकर 37 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी, स्वाती नक्षत्र 4बज कर 28 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र, शोभन योग 4बजकर 59 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग, चंद्रमा तुला राशि में । हिंदी माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। आज गुरूवार होने के कारण गुरू प्रदोष का संयोग हैं। इसके साथ ही आज रात्रि के 08 बजकर 37 मिनट के बाद से चतुर्दशी तिथि लग रही है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को माह की शिवरात्रि का पूजन किया जाता है। हालांकि चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय अगले दिन 03 दिसंबर को होगा। लेकिन शिवरात्रि का पूजन रात्रि में होने के कारण आज ही प्रदोष व्रत और अगहन माह की शिवरात्रि दोनों के पूजन का विशेष संयोग बना है। आज के दिन दक्षिण् दिशा की यात्रा से बचना चाहिए। भद्रा: रात्रि के 08:37 बजे से 3 दिसंबर को प्रात: 06:40 बजे तक।
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 57 मिनट पर हुआ है, जबकि सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा। चंद्रोदय आज प्रातः 05 बजकर 33 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर है। आज शुभ योग के तहत शोभन योग 4बजकर घंटे 59 मिनट तक, इसके बाद अतिगण्ड योग रहेगा। प्रातः 05 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तब्रहृम मुहुर्त रहेगा। अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक तथा आज अमृत काल आज प्रातः काल 08 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 58 मिनट तक।
आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
आज के ही दिन 1886 में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म हुआ। हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जन्म 1901 में हुआ। 1912 में दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का जन्म हुआ। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म 1937 में हुआ था। 1939 में प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका अचला नागर का जन्म हुआ था और प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक शिवा अय्यदुरई का जन्म 1963में आज के ही दिन हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1969 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव का निधन हुआ था,
भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का निधन 1980 में हुआ और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन 2014 में हुआ।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। दूरस्थ क्षेत्र से जुड़ी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित धन लाभ होगा। लेक़िन आज आपको यथासंभव भ्रमण वाद-विवाद से परहेज़ करना चाहिए।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग व परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। जीवन साथी की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। रुके हुए बनने शुरू होंगे। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण संभव है।अतः समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। आज आपको जोख़िम वाले कार्य भी हाथ नही लेने चाहिए।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको कामकाज में अनावश्यक फ़ेरबदल व किसी अन्य प्रकार के प्रयोग से जरूर बचना चाहिए। वयस्तता भी अधिक रह सकती है। 
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। नये व्यवसाय की स्थापना अथवा व्यापार में विस्तार की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन सफ़लता कारक रह सकता है। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजना भी आप बना सकते हैं। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। जरूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। यदि आप स्वास्थ्य व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें सुधार संभव है। प्रतिद्वन्दी परास्त होंगे।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी हासिल हो सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। शिक्षा व सन्तान संबंधी योजनाओं में सफलता हासिल होगी। लेक़िन अनावश्यक धन ख़र्च की भी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन पारिवारिक विवाद होने व व्यर्थ के कार्यों में समय जाया हो सकता है। दिन की अनुकूलता के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  समय से परे क्यों हैं भगवान राम: गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपकी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास में इजाफा होगा। भविष्य के बारे में कुछ अच्छे निर्णय लेने में भी आप सफल होंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: लोकसभा चुनाव में सर्व कर्मचारी, पेंशनर, श्रमिक बेरोजगार देंगे भाजपा को खुला समर्थन-गोपाल दास

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लाभ साधनों में सुधार संभव है। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व अनावश्यक भगदौड़ भी रह सकती है।
मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आज आपको आपकी विशिष्ट प्रतिभा व अनुभवों का विशेष लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *