सुप्रभात…6 नवंबर 2022, आज का पंचांग, आज का इतिहास आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

सुप्रभात…6 नवंबर 2022, आज का पंचांग, वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत, आज का इतिहास आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 16:30:00 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। रेवती नक्षत्र 24:04:51 तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं।
वज्र योगः23:48:00 तक तदोपरान्त सिद्ध, शुभ गुलिक काल 02:48:00 P.M से 04:10:00 P.M तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए । आज का राहु काल 04:10:00 से 05:32:00 तक, आज का दिन अन्नप्राशन, गृहप्रवेश आदि के लिए शुभ है।


आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1937 : लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1985 : हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन।
2010 : पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हाँ!यदि आप रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि कारक रह सकता है। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। हालाँकि धन अपव्यय भी संभव है।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियां पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलती रहेगी। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी। यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। धन की कमी के कारण रुके कार्यों में भी प्रगति होगी।

मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक परीवर्तन करने हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको प्रगति मिल सकती है। उच्चस्थ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारवारिक मतभेदों में सुलह की संभावनाएं बनेंगी। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपकी बात आगे बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग…अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल 63 नामांकन दाखिल, कल होगी जांच

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। शासन-प्रसाशन स्तर पर रुके हुए कार्य सुधरने शुरू हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। आप धार्मिक गतिविधियों में समय अथवा आर्थिक योगदान दे सकते हैं।

सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। आज आपको आर्थिक जोख़िम उठाने व किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचना चाहिए। मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। लेक़िन निवेश की स्थिति में सोच-विचार की ज़रूरत रह सकती है। यदि आप नौकरी/व्यवसाय के संदर्भ में प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको प्रगति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भाकपा(माले) नेता पान्डे ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का समाधान संभव है। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार प्रगति में रहेंगे। बौद्धिक तौर आज भी आप सकारात्त्मक रचनात्मक रहने वाले हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें सफल होंगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप नवीन व्यापार की स्थापना हेतु स्थान ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको उपयुक्त स्थान मिल सकता है। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। निजि परिजनों के साथ ख़ुशनुमा समय व्यतीत होगा।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। करियर से जुड़े कार्य प्रगति में रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस लेविल बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप रोज़गार संबंधी किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज़ को लेकर आज भागदौड़ अधिक रह सकती है, लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आज आपको आर्थिक जोखिम उठाने से भी परहेज़ करना चाहिए। मन की अस्थिरता भी रह सकती है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आज आपको करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी मामलों में उम्मीद बनेगी। यदि आप किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है।आज आपके सोच-विचार भी उन्नत रहने वाले हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  24 मार्च 2024, रविवार, आज का राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *