सुप्रभात…आज का पंचांग, सुनें कौन हैं भगवान शिव, आज की परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

29 जुलाई 2022, शुक्रवार, विश्व बाघ दिवस, हिमाचल में मां छिन्नमस्तिका चिंतपूर्णी श्रावण मेला आरंभ, सूर्योदयः प्रातः 05: 29: 00
सूर्यास्तः सायं 06: 05: 00

आज का पंचांग

विक्रम संवत: 2079, शक संवत 1944, सूर्य दक्षिणायन, ऋतु: वर्षा ऋतु, मास: श्रावण माह, पक्ष: शुक्ल पक्ष, तिथि: प्रतिपदा तिथि 11: 39: 00 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं। नक्षत्र: पुष्य 09: 45: 00 तक तदोपरान्त अश्लेषा नक्षत्र, पुष्य के स्वामी गुरु देव हैं तथा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।
योग: सिद्धि 06: 35: 00 तदोपरान्त व्यतिपात गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 07: 22: 00 से 09: 03: 00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल: आज का राहु काल 10: 45: 00 से 12: 27: 00 तक, यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।
सुनें: सावन के महीने में जानें शिव कौन हैं


हिमाचल का चिंतपूर्णी सावन मेला. 2022 आज होगा शुरू
चिंतपूर्णी सावन मेला- 2022 में सावन मेले का आयोजन सावन शुक्ल पक्ष 29 जुलाई से शुरू होकर सावन मास की अष्टमी 6 अगस्त तक किया जाएगा। अष्टमी का दिन विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। माता चिंतपूर्णी के मेले को स्थानीय लोग माता दा मेला या फिर देवी का मेला भी बुलाते हैं।
मेले में मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश विदेश से हज़ारों श्रद्धालू दर्शन करने आते है और माता के दरबार के दर्शन कर मनवांछित फल पाते हैं।
हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी धाम में साल में तीन बार मेला आयोजित किया जाता है।
चैत्र चिंतपूर्णी मेला जो कि चैत्र मास की नवरात्रि में आयोजित किया जाता है। सावन चिंतपूर्णी मेला जिसे सावन नवरात्रि में कहा जाता है सावन मास में आयोजित किया जाता है। अश्विन चिंतपूर्णी मेला जो अश्विन मास के नवरात्रों में आयोजित किया जाता है।

आज के दिन हुआ था इन प्रसिद्ध लोगों का जन्म
1904: आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे आर डी टाटा का का जन्म हुआ था।
1905 : संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म हुआ था।
1931 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1891: प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था।
1996: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन हुआ था।
2001: पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक का निधन हुआ था।
2003: भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ था।
2009: जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ था।
2017: प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन हुआ था।
आज होगी यह परीक्षा
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषदर् आइसीएआर के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी आईआरआई ने देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर सहायक ग्रेड के पदों 462 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आईआरआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर 26 जुलाई को एक्टिव किया। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आईआरआई सहायक भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना आईआरआई प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।र्
आईआरआई ने सहायक ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई 2022 यानी आज होगी। परीक्षा एक.एक घंटे की चार पालियों में आयोजित की जाएगी। जो कि सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम 6 बजे शुरू होंगी। उम्मीदवारों के अपनी आवंटित पाली के लिए निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले आईआरआई ने परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए आवंटित परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी थी।
विश्व बाघ दिवस

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग सोलन …एमएमयू कालेज में पीजी ईएनटी की छात्रा से रैगिंग के दौरान दीवार से लगा पीड़िता का सिर, केस दर्ज


विश्वभर में आज यानी 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है बाघ एक शाही और शिकार करने वाला जानवर है। बाघ पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, बाघ उन प्रजातियों में से एक हैं जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं। जंगलों का सफाया और पेड़ों की कटाई बाघ के विलुप्त होने के प्रमुख कर्क भी है। बाघों को विलुप्त से बचाने के लिए और बाघ संरक्षण पर जागरूकता फैलाने के लिए, हर साल 29 जुलाई को इंटरनेशनल बाघ दिवस या वैश्विक बाघ दिवस भी सेलिब्रेट किया है। भारत के लिए वैश्विक बाघ दिवस इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि वैश्विक बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत भाग भारत में पाया जाता है। दुनियाभर में सिर्फ 13 ऐसे देश हैं, जहां बाघ पाए जाते हैं, जिसमें से 70 प्रतिशत पाए गए। टाइगर रिजर्व और पर्यावरण विभाग के प्रयासों से इंडिया ने 2022 के लक्ष्य से पहले बाघों की आबादी को सफलतापूर्वक दोगुना कर चुके है। इंडिया में वर्ष 2010 में 1 हजार 700 बाघ थे। वहीं वर्ष 2018 की गणना के अनुसार देश में बाघों की तादाद 2967 हो चुकी थी। इंडिया में 18 राज्यों में 51 बाघ अभयारण्य हैं। वर्ल्ड वाइलडलाइफ फंड के मुताबिक दुनियाभर में फिलहाल 3,900 बाघ मौजूद हैं।
जानिए बाघ दिवस का इतिहास ,इंटरनेशनल टाइगर डे हर वर्ष 29 जुलाई को 2010 से सेलिब्रेट किया जा रहा है। 29 जुलाई 2010 को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में टाइगर समिट कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है । इस कार्यक्रम में कई देशों ने भाग लिया था और टाइगर समिट में समझौते पर हस्ताक्षर किया था। यह समझौता विश्व स्तर पर बाघों की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बाघ संरक्षण को लेकर किया गया था। इसके साथ इस इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले देशों ने ठाना कि बाघ आबादी वाले देश वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी को दोगुना कर देंगे।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। पिछले दिन की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जमीनएमकान से जुड़े कार्य हल होंगे।घर में मांगलिक या धार्मिक उत्सव की भी संभावना बन रही है। लेकिन आज भी आपको मानसिक भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। दूसरी बात घर के आसपास के लोगों व कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाये रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी जीएमएफएक्स के प्रमोटर और पार्टनर के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का केस, जांच जारी

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आज आपके प्रस्तावित कार्य सफल होंगे। मित्र पक्ष से बिगड़े हुए संबधों में सुधार होगा। पुर्व नियोजित अर्थपरक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए उपयोगी लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। यदि आप सेल्समैन के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति हैंए तो आज आपको विशेष फायदा हो सकता है।लेक़िन थोड़ी भी लापरवाही के कारण आपके बनते हुए कार्य बिगड़ भी सकते हैं।अतः अपने कार्य स्वयं ही करेंए किसी के भरोसे काम न छोड़े।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज में पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार की स्थिति बन रही है। लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा अस्थिरता आ सकती है। आपकी बचत पूँजी से कुछ धन खर्च हो सकता है। अथवा आप कामकाज हेतु ऋण भी ले सकते हैं। इसके अलावा बेबजह के मानसिक से भी आप गुजर सकते हैं।

कर्क राशि– आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। हालाँकि आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जमीन.ज़ायदाद संबंधी मामलों में अपनी तरफ से आज कोई भी पहल न करें। नौकरी में आपके लिए कोई अच्छे अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।इसी प्रकार नौकरी की चाह रखने वालों के लिए भी आज का दिन उपलब्धि कारक रह सकता है। लेक़िन लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने से परहेज़ करेंए तथा वाहन का उपयोग सावधानी पूर्वक करें।

सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। कामकाज को लेकर बेबजह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। हालाँकि आप अपने सकारात्मक प्रयासों से विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं। विदेश संबंधी कार्य आपके सफलतासूचक होंगे। पैसों के मामले में कोई भी जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। पार्टनरशिप वाले कार्य थोड़ा चिंता बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  27 मार्च 2024, बुधवार, आज का राशिफल

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर और उत्साहवर्द्धक स्थितियां बनेगी। आपके बिगड़े हुए काम सुधरने शुरू होंगे। लेकिन संतोषजनक आय के साथ वाबजूद अनावश्यक धन खर्च भी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी थोड़ा चिंता रह सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप कोई कार्य विशेष करते हैंए तो उसमें अड़चने आ सकती हैं।सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को आज कार्यस्थल में कुछ अनअपेक्षित विघ्न.बाधाओँ से जूझना पड़ सकता है। मानसिक तनाव के कारण भी आप अशान्त रह सकते हैं। दुर्गाकवच का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप किसी के अधीनस्थ काम करने वाले व्यक्ति हैंए तो आज अधिकारी से या मालिक से वाद.विवाद की स्थिति बन सकती है।वाणी में कटुता व क्रोध की अधिकता के कारण भी आप समस्या में उलझ सकते हैं।

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। कामकाज को लेकर बिना बजह का तनाव रह सकता है। भावनात्मक रूप से आज आप काफ़ी कमज़ोर रह सकते हैं।अतः भावनाओं में आकर कोई भी कदम न उठायें। आज आप किसी गोपनीय रिश्ते की शुरुवात भी कर सकते हैं। परिवारीजनों से टकराव भी बन सकती है। उपाय.ॐ विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार या इससे अधिक बार जप करें।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज भी अपेक्षित धन लाभ व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन कार्य की सफलता हेतु अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।निकटस्थ बंधुजनों से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज भी सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। नौकरी व्यापार में कूछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। लेकिन आर्थिक लेन.देन बहुत सावधानी की ज़रूरत है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए काम आंशिक विघ्नों के बाद सम्पन्न होंगे। आज भी आप कामकाज को लेकर सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुवात करेंगे। लेक़िन कुछ घरेलू समस्या खड़ी होने की संभावना भी बन सकती है।आज आप कुछ महत्वपूर्ण संस्थाओं व व्यक्ति विशेष से व्यावसायिक संबंध बनाने में भी सफल हो सकते हैं। वस्तुतः आज आपकी संवाद प्रस्तुति व मंत्रणा शक्ति बहुत कारगर रहने वाली है।

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *