सुप्रभात…आज का पंचांग, आज होने वाली परीक्षा, आज का भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

6 सितंबर 2022, मंगलवार, विश्व पोषाहार सप्ताह जारी, गणेश महोत्सव का समापन, सूर्योदयः प्रातः 05: 47: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 13: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 08: 30: 55 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं।
नक्षत्रः. पूर्वा अषाढ़ नक्षत्र 06: 03: 00 तक, तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र, पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। आयुष्मान 08: 30: 00 तक तदोपरान्त सौभाग्य, गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 12: 19: 00 पीएम से 01: 53: 00 पीएम तक। आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकालः आज का राहु काल 03: 28: 00 से 05: 02: 00 तक, इस तिथि को अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ माना गया है।

पवनपुत्र हनुमान की यह गाथा आपने पहले नहीं सुनी होगी

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1757: फ्रांसीसी जनरल गिल्बर्ट डु मोटेयर का जन्म हुआ था।
1929: फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ था।
1971: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म हुआ था।
1972: अंग्रेजी – अमेरिकी फिल्म अभिनेता इडिस एल्बा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1919: आयरिश एडमिरल और राजनेतालॉर्ड चार्ल्स बेर्सफ़ोर्ड का निधन हुआ था।
1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ था।
1990: अंग्रेजी क्रिकेटर लियोनार्ड हटन का निधन हुआ था।
1998: मशहूर जापानी फिल्‍म निर्देशक अकीरा कुरासोवा का निधन हुआ था।
आज होगी यह परीक्षा
स्नातकोत्तर एग्जाम (Postgraduate Admission Test) की एक परीक्षा कल हो चुकी हैं। दूसरी परीक्षा आज होगी।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में पूर्व दिनों की अपेक्षा सुधार की स्थितियां बननी शुरू होंगी। प्रस्तावित कार्य आज भी प्रगति में रहेंगे। आज आप रुकी हुई शिक्षा को आगे बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। आप पूर्व नियोजित लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य प्रतिष्ठित लोगों की सहायता से हल हो सकते हैं। आपकी रुचि आज भी धर्म, अध्यात्म, मेडिटेशन आदि क्रिया कलापों में रह सकती है। सन्तान के किये जाने वाले उद्यम हल होंगे। आज आपके मस्तिष्क में उन्नत और सकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। लेक़िन पारिवारिक मतभेद उभरने की भी संभावना बन रही है।

वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति यथावत चलते रहेंगे। अर्थपरक किसी छोटी यात्रा पर जाने का योग आज भी बन रहा है। जमीन .वाहन की खरीद विक्री का योग भी बना हुआ है। करियर से जुड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें व ख़ुद पर विश्वास क़ायम रखें।यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आज आपको भावनाओं पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति अथवा बड़े बुजुर्गों की अनुकम्पा से आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके ज़रूरी कार्यो अथवा किसी विशेष इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आज आप काफ़ी सकारात्मक सोच.विचार के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं। अतः कामकाज संबंधी उलझनों का आप बहुत अच्छे ढंग से निस्तारण करने में सफल होंगे। यदि आप जनता से जुड़े कार्योंए ऑन लाइन बिज़नेस, अकाउंट्स आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोष जनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए संघर्षरत हैंए तो आज आपको राहत मिल सकती है। धन संबंधी व करियर से जुड़ी समस्याओं का हल होना भी संभव है। पारिवारिक मतभेदों में भी कमी आयेगी। लेक़िन मानसिक अस्थिरता रहने योग है। हालाँकि आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रह सकता है। लेक़िन जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व दूसरों के ऊपर अपने विचार थोपने से आपको बचना होगा। यदि आप आज कामकाज पर ध्यान देंगे, तो आप कुछ नया व सृजनात्मक कार्य करने में सफल हो सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनाने व उनसे काम लेने में भी आप कामयाब होंगे। सन्तान से मतभेद व धन अपव्यय की संभावना आज भी बन रही है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पुर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक परिणाम चाहते हैं तो आज पहल करें। आप नौकरी हेतु कहीं साक्षात्कार देने जा रहें हैंए तो परिणाम आपके अनुकूल आने वाले हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने की आज भी संभावना बन रही है। आप नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में भ्रमण पर भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता को गुमराह कर रहे हैं भट्ट, जनता के सामने खुली बहस की चुनौती करें स्वीकार- प्रकाश जोशी

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में भी प्रगति होगी। यदि आपकी व्यावसायिक गतिविधि दूरस्थ शहरों से जुड़ी हुई हैए तो आज आपको अपेक्षानुसार धन लाभ हो सकता है। रोज़गार को लेकर किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपकी करियर अथवा पारिवारिक समस्या हल हो सकती है। धार्मिक स्थल पर जाने की भी संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति होगी। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आप एडवेंचर-खेल व सृजनात्मक वाले कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है। आज आपके रुके व अटके कार्यों में सुधार व रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। वाचन, गायन व मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी उपलब्धि कारक रहने वाला है।

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आज आपके कुछ ऐसे कार्य भी हल हो सकते हैं, जिनके बारे में आप बहुत ज़्यादा आश्वस्त नही थे।पिता की ओर से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। आप किसी सुनियोजत यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। आज आपको उच्चस्थ अधिकारी या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का भी सहयोग मिल सकता है।
मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कर्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लेक़िन कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक हो सकती है।हालाँकि आप आवश्यकतानुसार मेहनत करते हैं, तो आपके कार्य भी सुधरेंगे और अपेक्षित धन लाभ भी होगा। आज आपके स्वभाव में उग्रता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। धन अपव्यय की संभावना आज भी बन रही है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान दें। दिन की अनुकूलता के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।लेक़िन करियर से जुड़े व अन्य ज़रूरी कार्यों की सफलता के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। हालाँकि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आपके उद्देश्य हल होते हुए दिखाई दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। बड़े भाई की ओर से सहयोग अथवा ख़ुशी मिलने की संभावना बन रही है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आज कामकाज को लेकर थोड़ा उलझन की स्थिति तो रह सकती हैए लेकिन आपकी सकारात्मक सोच व उचित परिश्रम से सभी उलझनें दूर होंगी व आपको अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि की संभावना बन रही है। यदि आप पार्टनरशिप में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी रह सकता है। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए उम्मीद से ज़्यादा अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको लव पार्टनर भी मिल सकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रचार की अनुमति मांगने वालों में देश में दसवें नंबर पर उत्तराखंड के नेता, हिमाचल से 125 एप्लीकेशन पहुंची अब तक

आचार्य पंकज पैन्यूली

(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु)
98183 74801

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *