सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 अगस्त 2022, बुधवार, इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05: 34: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 26: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि 20: 25: 40 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं। अश्विनि नक्षत्र 21: 57: 00 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं। गंड योग 20: 50: 35 तक तदोपरान्त वृद्धि योग, शुभ गुलिक काल 10ः 46 :00 से 12: 25:00 तक।
बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है , राहु काल 12: 25: 00 से 02: 03: 00 बजे तक।
इस तिथि में तैलीय चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और यह तिथि यात्रा, पितृ कर्म मंगल कार्य आदि के लिए शुभ है।
आज इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1916: साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का जन्म हुआ था।
1941: भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
1941: भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म हुआ था।
1961: हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री अनामिका का जन्म हुआ।
आज सुनिए भगवान श्रीकृष्ण का यह अनूठा भजन

https://youtu.be/GooRdQ-rWyM

आज इनकी है पुण्य तिथि
1909: मदनलाल ढींगरा का निधन हुआ था।
1949: महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन हुआ था।
1982: प्रसिद्ध साहित्यकार, फादर कामिल बुल्के का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। आप स्वयं भी काफ़ी ऊर्जावान और सोच विचार से रचनात्मक रहेंगे। जमीन-वाहन संबंधी योजनायें भी सफल होंगी। लेक़िन निर्णय लेने में गलती व क्रोध की अधिकता के कारण आप बनते हुए कार्यों को बिगाड़ भी सकते हैं।

वृष राशि. आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन अनावश्यक भ्रमण हो सकता है। आप किसी ऐसी गतिविधि से भी जुड़ सकते हैंएजिससे समय का दुरुपयोग और धन का अपव्यय हो सकता है। हालाँकि यदि आप देश से बाहर जाने व दूरस्थ स्थलों से व्यपारिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। आपके द्वारा प्रस्तावित कार्यों अथवा रोज़गार संबंधी योजनाओं में आज भी प्रगति होगी। अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ आज तालमेल व उचित संवाद बनाये रखें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : लो आ गई कांग्रेस की चौथी सूची, हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र हरिद्वार से और प्रकाश जोशी नैनीताल सीट से बने प्रत्याशी


मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में स्थान परिवर्तन, कार्य में विस्तार व नई तकनीकि से जुड़ने आदि की आज भी अच्छी संभावना नन रही है। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। विवाह संबंधी रुकावटें दूर होंगी। शिक्षा संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनायें बन रही है।यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो समाधन का प्रयास करेंए परिणाम आपके अनुकूल होंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं। लेकिन अति आत्मविश्वाश व अहंकारी प्रवृत्ति के कारण आप हानि भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की ब्रेकिंग : सूरजपुर के हनुमान मंदिर से नकदी, आभूषण और प्रसाद ले उड़ा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति व धन लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। यदि आप प्रोपर्टी में निवेश करना चाहते हैंए तो आज आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रुकी हुई शिक्षा को पूरी करने के बारे में आप निर्णले सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में आप घर से दूर अथवा देश से बाहर जा सकते हैं।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे।कामकाज में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। लेक़िन यदि आप धैर्य से कम लेंगे तो विपरीत परिस्थितियों को आप अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की आवश्यकता है। हालाँकि आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लेक़िन पारिवारिक मतभेद रहने की आज संभावना बन सकती है। साझेदारी के कार्यों में भी थोड़ा व्यवधान आ सकता है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि.आपके लिए आज का दिन प्रगतिकारक रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैंए तो उसमें सफलता की अच्छी संभावना बन रही है। आप करियर व पारिवारिक संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो उसका निराकरण आज संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  28मार्च 2024, गुरुवार, आज का राशिफल

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे।प्रस्तावित कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति होगी। यदि आप रचनात्मक कार्यों, अध्यापन, योग अध्यात्म आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपके लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रह सकता है।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ काफ़ी रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी प्रगति होगी। व्यवसाय में कुछ अच्छे परिवर्तन अथवा विस्तार की आज भी संभावना बन रही है। आपको स्थाई संपत्ति जमीनएमकान की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक सफलता के संकेत मिल सकते हैं।

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैंए तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। पूर्व नियोजित किसी अर्थपरक यात्रा पर आप जा सकते हैं। आज आप सार्थक परिश्रम व बुद्धिकौशल से अपने प्रस्तावित कार्यों को साधने में सफल हो सकते हैं।
मीन राशि. आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। करियर संबंधी उलझी हुई समस्याओं का आज निस्तारण संभव है। कुल मिलाकर नौकरी व्यवसाय के लिए तो आज का दिन अच्छा हैए लेकिन धन संबंधित मामलों में थोड़ा सावधानी की जरूरत हैंए हालाँकि धन संबंधी योजनाओं में आपको प्रगति मिलेगी परन्तु धन प्रबंधन में चूक होने की संभावना भी ब। रही है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *