सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, श्रीकृष्ण आराधना लाइव और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

19 अगस्त 2022, शुक्रवार, विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस, विश्व मानवीय दिवस, उत्तराखंड के कुमाऊ मंडल में मनाया जाने वाले लोकपर्व सातूं-आठू का आठू का दिन, सूर्योदयः प्रातः 05ः 35: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 25: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन , वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 11: 35: 00 तक तदोपरान्त नवमी, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। कृतिका नक्षत्र 25: 53: 00 तक तदोपरान्त रोहिणी, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र है। ध्रुव योग 20: 58: 00 तक तदोपरान्त व्याघात योेग, शुभ गुलिक 07: 30: 00 से 09: 08: 00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए, राहु काल 10: 46ः 00 से 12: 24: 00 तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।
आज की सुबह चले सीधे गोकुल जहां भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव के बाद प्रथम आरती हो रही है

https://youtu.be/73I6Dn-e5qo

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1887: भारत के क्रांतिकारी नेता एस सत्यमूर्ति का जन्म हुआ था।
1891: भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का जन्म हुआ था।
1907: निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ था।
1908 : पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म हुआ था।
1946: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म हुआ था।
1950: इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1909: प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का निधन हुआ था।
1993: हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ था।
2013: शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। घर में मांगलिक उत्सव हो सकता है। पसंदीदा वाहन का सुख मिल सकता है। यदि आप नृत्य, वादन, गायन कला से जुड़े व्यक्ति हैं तो आपके लिए आज का दिन बहुत उपयोगी रह सकता है। आज आपको आपके विशेष गुणों अथवा आपकी विशेष योग्यता के द्वारा प्रसिद्वि, मान-सम्मान भी मिल सकता है।
वृष राशि. आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों से सन्तुष्टि व अपेक्षित धन लाभ मिलेगा। आप किसी सुखद व मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप बीमा कम्पनी, सेल्समैन आदि पब्लिक रिलेशन वाले कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहने वाला है।
मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आज आपके समक्ष धन निवेश के लिए प्रस्ताव आ सकते हैंए लेक़िन आपको निवेश बहुत ही सोच विचार के साथ करना होगा। यथा संभव प्रस्ताव टाल भी सकते हैं। विवाद की स्थिति में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क राशि. आज का दिन आपके उन्नतिकारक रहने वाला है। आपको नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ हो सकता है। आज आपको आपकी योग्यता व अनुभवों का विशेष लाभ मिल सकता है। सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। पैसों संबंधी कोई योजना हो, तो उसमें भी प्रगति मिलेगी।

सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन रोजग़ार की दृष्टि से काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। करियर में आपको कुछ अच्छी संभावनाएं नज़र आएंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता के संकेत दिखने शुरू होंगे।

कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपकी दैनिक आय में स्थाई वृद्धि होने की संभावना बन रही है, अथवा आपको कुछ ऐसे संकेत मिल सकते हैं। आपके सोचे हुए व प्रस्तावित कार्य भी हल होंगे। यदि आप रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयासरत हैं तो आज संभावनाएं बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ते में पड़े गड्ढे से परेशान हुए वार्ड वासी, निगम नहीं करवा पा रही रास्ते की रिपेयर

तुला राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन जोखिम वाले कार्य आज हाथ में न लें तो उचित रहेगा। जिन कार्यों को आप पिछले दिनों से करते आ रहे हैं, वे प्रगति में रहेंगे। यदि आप शोध संबंधी कार्य व अभिनय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं। प्रसिद्धि मिलने की भी अच्छी संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि. आपके लिए आज का दिन भी उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ख़ासकर जो लोग कपड़े, कॉस्मेटिक व बच्चों से संबंधित व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत उपयोगी रहने वाला है। यदि आपके प्रेम विवाह में किसी कारण बाधा आ रही है, तो आज समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी के बिगड़े रिश्तों में भी सुलह की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: चोरी-छिपे मंहगे दामों में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनु राशि. आज का दिन भी आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य एकाएक सुधरने शुरू होंगे। बहुत दिनों से रुके हुए पैसे की वापसी संभव है। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करें, परिणाम आपके पक्ष में होंगे।पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

मकर राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आपकी योजनायें सफल होंगी। आज आपको प्रेमी -प्रेमिका की ओर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लेक़िन धन-पैसों संबंधी लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी। आज आपके मन-मस्तिष्क में अच्छे व रचनात्मक विचारों की प्रधनता रह सकती है।यदि आप संगीतएनृत्य व किसी अन्य कला से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपके लिए दिन काफ़ी उपयोगी साबित हो सकता है।
कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी संघर्ष से जूझ रहे हैं। तो आज आप संघर्ष से बाहर निकलने के लिए अपने स्तर पर काफ़ी सकारात्मक प्रयास करने वाले हैं। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। घर के नज़दीक स्थानांतरण की भी संभावना बन रही है।
मीन राशि. आज का दिन आपके लिए उन्नतिकरक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढ़ंग से व्यतीत होंगे व अपेक्षित धन लाभ होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा व निर्णय शक्ति भी बहुत अच्छी रहने वाली है।यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें बहुत अच्छी प्रगति होने वाली है। यदि आप निजि परीक्षण केन्द्र संचालित करने वाले लेखन-कला -वादन आदि रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *