सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, बिखरे रिश्तों की कहानी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

12 सितम्बर 2022, सोमवार, तृतीय तिथि का श्राद्ध, सूर्योदयः प्रातः 05: 51: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 09: 59,

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः. 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि 11: 36: 00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 06: 59: 00 तक तदोपरान्त रेवती नक्षत्र, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं। तदोपरान्त रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव है, गंड योग 20: 23: 12 तक तदोपरान्त वृद्धि योग, शुभ गुलिक काल 01: 50: 00 से 03: 23: 00 बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहुकाल 07: 30: 00 से 09: 10: 00 बजे तक, यह तिथि राज संबंधी कार्य एवं भूषणादि के लिए शुभ है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1922: अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म हुआ था।
1956: अमेरिकी राजनेता और कान्सास के 46 वें राज्यपाल सैम ब्राउनबैक का जन्म हुआ था।
1980: चीनी बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
2003: अमेरिकी कवि रॉबर्ट लोवेल का निधन हुआ था।
2003: अमेरिकी फिल्म गायक.गीतकार, गिटार वादक, अभिनेता जॉनी कैश का निधन हुआ था।
2008: अमेरिकी लेखक डेविड फोस्टर वालेस का निधन हुआ था।
2009: अमेरिकी कृषिविद्, मानवतावादी और नोबेल पुरस्कार विजेता नॉर्मन बोरलॉग का निधन हुआ था।
2014: आयरिश मंत्री, राजनेता और उत्तरी आयरलैंड के दूसरे प्रथम मंत्रीइयान पैस्ले का निधन हुआ था।

आज सुनिए बिखरे रिश्तों की कहानी श्री खाटू श्याम के भजन में

आचार्य पंकज पैन्सूली सेजानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यदि आप रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि कारक रह सकता है। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विवाह संबंधी मामलों में व्यवधान दूर होंगे। यदि आप दूरस्थ शहरों से जुड़कर कोई व्यावसायिक गतिविधि करते हैं, तो आज आपको धन लाभ होगा। विदेश संबंधी योजनाओं में भी प्रगति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: प्रकृति विज्ञान को समझे बिना वन संरक्षण के प्रयास बेकार: डॉ. जोशी

वृष राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर पिछली समस्याएं कम होंगी।यदि आप स्वरोजगार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। धन की कमी के कारण रुके कार्यों में भी प्रगति होगी। सत्तासीन व प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है।
मिथुन राशि. आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। करियर संबंधी फेरबदल को लेकर आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। अधिकारियों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। यदि आप नई नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार देने जा रहे हैं एतो आज आपको सफलता मिल सकती है। जीवन साथी की तरक़्क़ी से अथवा कुछ अन्य कारणों से जीवन साथी की ओर से ख़ुशी मिलने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।भाग्य का साथ मिलने से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। पिता की तरफ से ख़ुशी मिलेगी। यदि आप व्याख्याताएउपदेशक आदि कार्यों से जुड़े हैंए तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपकी रुचि धर्म कर्म व सत्कर्मों में रह सकती है।
सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज थोड़ा बहुत संघर्ष भी रह सकता है। आज आपको जोखिम वाले कार्यों व धन के लेन देन में भी सावधानी बरतनी होगी। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति व क्रोध पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, मंडी से कंगना रणौत और कांगड़ा से डा. राजीव भारद्वाज को मिला टिकट

कन्या राशि. आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। नये व्यवसाय की स्थापना अथवा व्यापार में विस्तार की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन उपयोगी रह सकता है। यदि आप बौद्धिक, सृजनात्मक, प्रस्तुति करण, खेल व संगीत आदि विधा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके काफ़ी उपयोगी रह सकता है।

तुला राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य अपेक्षानुसार चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समाधान का प्रयास करें, आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। स्वास्थ्य व धन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलने की संभावनाएं बन रहीं हैं। कुल मिलाकर आज आपको कामकाज सहित अन्य प्रस्तावित कार्यों में होने वाले संघर्ष से राहत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल तो होंगे लेक़िन भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। हालाँकि आज आपका आत्मविश्वास व सोच.विचार काफ़ी अच्छे रहने वाले हैं। आज आप रुकी शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में विचार बना सकते हैं। विदेश संबंधी योजनायें भी प्रगति में रहेगी। भाग्य का साथ मिलने से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो सकते हैं। धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में बदलाव व विस्तार की योजनायें हल होंगी। भूमि.वाहन संबंधी योजनाओं में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।
यदि आप कृषि, पशुपालन व डेयरी उत्पादों से संबंधित व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। घर अथवा कार्यस्थल में पुनर्निर्माण का कार्य भी आप शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम जांचा

मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य प्रगति में रहेंगे।आज आपका आत्मविश्वास व निर्णय लेने की शक्ति बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य आपकी सूझबूझ से हल होंगे। यदि आप किसी बड़े पद पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप नीति निर्धारण के संदर्भ में अथवा निर्णायक वाली भूमिका में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।लम्बे समय से रुके हुए आपके काम बनने शुरू होंगे। ।हालाँकि मन की अस्थिरता रहने की भी संभावना बन रही है।लेक़िन पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे।
मीन राशि. आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। आपकी पदोन्नति व स्थानांतरण संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको पुराने व नये व्यावसायिक मित्रों से लाभ मिल सकता है। शासन से जुड़े किसी व्यक्ति के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

आप का दिन शुभ हो
आचार्य पंकज पैन्यूली
आध्यात्मिक गुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *