सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, मंगलवार का दिन प्रारंभ करें सुंदरकांड के साथ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

13 सितम्बर 2022, मंगलवार, नेशनल पीनट डे, पितृ पक्ष तृतीय दिवस, सूर्योदयः. प्रातः 05: 52: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 08: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 10: 38: 57 तक तदोपरान्त चतुर्थी तिथि, स्वामीः.तृतीया तिथि के स्वामी पार्वती शिव जी हैं तथा चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं। अश्विनि नक्षत्र 25: 39: 02 तक तदोपरान्त भरणी नक्षत्र, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र है।
योग: ध्रुव 07: 40: 00 तक तदोपरान्त व्यतिपात, शुभ गुलिक काल 12: 16: 00 से 01: 50: 00 बजे तक, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल: आज का राहुकाल 03: 23: 00 बजे से 04: 56: 00 तक,तृतीया तिथि शिल्प, चूड़ाकर्म, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1916: अंग्रेजी पायलटए लेखक और पटकथा लेखक रोल्ड डाहल का जन्म हुआ था।
1969: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का जन्म हुआ था।
1981: कनाडा की रेसलर एंजेलीना लव का जन्म हुआ था।
1989: जर्मन फुटबॉलर थॉमस मुलर का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1806: अंग्रेजी राजनेता चार्ल्स जेम्स फॉक्स का निधन हुआ था।
1996: अमेरिकी रैपर, निर्माता और अभिनेता तुपैक शकुर का निधन हुआ था।

आज मंगलवार है, सुनें श्री हनुमान चालीसा

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। आप स्वयं भी काफ़ी ऊर्जावान और सोच विचार से रचनात्मक रहेंगे। जमीन,वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लेक़िन दूसरों के प्रभाव आकर बिना सोचे-विचारे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत भागदौड़ भी संभव है।आपको वेबजह और बिना पूर्व नियोजित भ्रमण से भी परहेज़ करना होगा। लेक़िन यदि आप देश से बाहर जाने के लिए प्रयासरत हैं,या दूरस्थ स्थलों से व्यपारिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिलने वाले हैं। निजि परिजनों तथा सहकर्मियों से संवाद क़ायम रखें।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज…सेर गलोटिया गांव में अग्निकांड से बेघर हुई महिला से मिले सीपीएस संजय अवस्थी, बंधाया ढांढस

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। परिचितों से सहयोग मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। लेकिन जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर आपको नियंत्रण रखना होगा। यदि आप रिश्ता ढूढ़ रहे हैं, तो आज आपको किसी मित्र/दोस्त के माध्यम से रिश्ता मिल सकता है
कर्क राशिआज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में कुछ अच्छी व उन्नतिकारक संभावनायें बन सकती हैं।यदि आप करियर संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो समाधन का प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। लेक़िन कार्य स्थल अथवा घर के आसपास विवाद की स्थिति पैदा होने पर संयम से काम लें। भूमि-वाहन के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी ना करें।

सिंह राशिआपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति व धन लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं।आज आप जमीन,ज़ायदाद की ख़रीददारी कर सकते हैं,या विचार बना सकते हैं। उच्च शिक्षा व रुकी हुई शिक्षा को पूरी करने के बारे में आप निर्णय ले सकते हैं। आप पूर्व नियोजित किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। मानसिक अस्थिरता रहने की भी संभावना है।लेकिन रुके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत, पड़ोसी खेत मालिक पर गैरइरादातन हत्या का केस

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लेक़िन पारिवारिक मतभेद रहने की आज संभावना बन रही है। अतः मतभेद की स्थिति पैदा होने पर संयम से काम लें। आज आपको आरोप-प्रत्यारोपों का सामना भी करना पड़ सकता है। निजि परिजनों,सहयोगियों व साझेदारों के साथ उचित व्यवहार व संवाद क़ायम रखें। दिन की अनुकूलता के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन प्रगतिकारक रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आज आप शारीरिक तौर पर काफ़ी सक्रिय व ऊर्जावान रहने वाले हैं। करियर को लेकर आज आपके मन-मस्तिष्क में कुछ नये व सृजनात्मक विचार /आइडियाज आ सकते हैं। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। यदि आप जमीन,मकान संबंधी या किसी अदालती विवाद से जूझ रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिल सकती है। धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। लेक़िन आपकी सकारात्मक पहल व सोच-विचार से आपके कार्य अपेक्षानुसार पूरे होंगे। फिर भी पैसों के लेनदेन में आपको सावधनी रखनी होगी। सन्तान से मतभेद रह सकते हैं। अनावश्यक भ्रमण से भी आपको परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भाकपा(माले) नेता पान्डे ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं, लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में भाग्य आज़माने का प्रयास न करें। यदि आप ज़मीन ख़रीदने के लिए प्रयासरत हैं,तो आज बहुत सारी संभावनाएं बन सकती हैं,लेक़िन संबंधित प्रोपर्टी के कागज़ातों की जांच पड़ताल ठीक प्रकार से अवश्य करें।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति होगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा व कामकाज के प्रति लगन भी अच्छी रहेगी। यदि आप निजि व्यवसाय,प्रशिक्षण केंद्र आदि स्थापित करने की दिशा में विचाराधीन हैं, तो आपको बहुत अच्छी प्रगति मिल सकती है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आर्थिक उन्नति भी संभव है। आज आप बचत पूँजी का निवेश भी कर सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। यदि आप मौखिक प्रस्तुति करण व सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *