सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, दिन को मंगलमय बनाने वाली सिद्ध चौपाइयां और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

18 सितम्बर 2022, रविवार, विश्व बांस दिवस, श्राद्ध पक्ष जारी, अष्टमी का श्राद्ध, सूर्योदय: प्रातः 05: 55: 00 सूर्यास्त: सायं 06: 05: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 16: 34: 20 तक तदोपरान्त नवमी, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। मृग नक्षत्र 15: 11: 24 तक तदोपरान्त आर्द्रा,
मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु है। व्यतिपात 06: 00:00 तक तदोपरान्त वरियन, शुभ गुलिक प्रातः 03: 19: 00 से सुबह 04: 51: 00 तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए।
राहु काल सुबह 04: 51:00 से सुबह 06: 23: 00 तक, यह तिथि आभूषण, रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1709: अंग्रेजी लेखक, लेक्सिकोग्राफर सैमुअल जॉनसन का जन्म हुआ था।
1905: स्वीडिश अभिनेत्री ग्रेटा गार्बो का जन्म हुआ था।
1950: हिंदी फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म हुआ था।
1971: अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ का जन्म हुआ था।
1976: ब्राजील का महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डे लीमा का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1783: स्विस गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी लियोहार्ड यूलर का निधन हुआ था।
1970: अमेरिकी गायक.गीतकार, गिटारवादक, निर्माता जिमी हेंड्रिक्स का निधन हुआ था।
1830: अंग्रेजी आलोचक, चित्रकार विलियम हैज़लिट का निधन हुआ था।
1899: बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन हुआ था।
1957: स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन हुआ था।
1958: भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी,समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ था।
आज की सुबह इन सिद्ध चौपाइयां सुनकर बनाए अपना दिन


आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और सकारात्मक सोच विचार के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं। निकटस्थ बंधुजनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। लेकिन वाणी में कठोरता,क्रोध की अधिकता व धन के अपव्यय की संभावना बन सकती है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और कामकाज के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। लेक़िन पैसों के लेनदेन व कागज़ी कार्यवाही में सावधानी की आवश्यकता है। बहुत आवश्यक ना हो, भ्रमण का विचार त्याग दें। तथा भरोसे या भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा आज आपके कामकाज में सुधार की संभावना बन रही है। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष उपयोगी रहने वाला है। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपके मस्तिष्क में कुछ नये व सर्जनात्मक विचार भी उत्पन्न होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : झंडूता का बैसाखी नलवाड़ मेला शुरू, एडीसी डा . निधि पटेल ने किया शुभारंभ

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। भूमि-मकान संबंधी विवाद को गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी की आवश्यकता है। हालाँकि नौकरी व्यवसाय में परिवर्तन व विस्तार की चाहत रखने वालों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रोज़गार पाने की दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। लेकिन मन की अस्थिरता व बेबजह का भ्रमण भी संभव है। दिन की अनुकूलता के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें। जप संख्या 28,51,108 बार।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ हवालबाग निवासी युवक गिरफ्तार

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्ववत चलते रहेंगे। यद्यपि अनावश्यक कार्यों में भी समय ख़राब हो सकता है। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। यदि आप किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपका लक्ष्य काफ़ी हद तक सफल होते हुए दिखाई दे सकता है। आपका आत्मविश्वास न निर्णय शक्ति आज अच्छी रहेगी। यदि आप अपने किसी काम की सफलता हेतु, किसी व्यक्ति विशेष से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, तो आज आपकी अपेक्षा पूर्ण हो सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगति कारक अवसर प्राप्त होंगे। करियर को लेकर आपकी महत्वकांक्षाएँ बढ़ेंगी। आपके मन-मस्तिष्क में सर्जनात्मक विचारों की प्रधानता रह सकती है। यदि आप क्रिएटीविटी, एकाउंट्स व तकनीकि संबंधी कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपयोगी रह सकता है। रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है। आज आपको मनोनुकूल रिश्ता भी मिल सकता है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा। पति-पत्नि के मतभेदों में कमी आयेगी।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की संभावना बन रही है। बैंक लोन संबंधी रुकावटें दूर होंगी। किसी कार्य विशेष को लेकर परिचितों से सहयोग मिलेगा। बड़े भाई की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आपकी रुचि मंत्र जप व धर्म-कर्म में रह सकती है।

वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी ऊर्जावान रहने वाले हैं। मेहनत में भी कोई कमी नही रहेगी। लेक़िन मन की अस्थिरता रह सकती है। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। लेकिन आपको रिस्क वाले कार्य बिल्कुल भी नही करने चाहिए। ख़ासकर जिन कार्यों में पैसों का जोख़िम हो।यद्यपि आपका रुका हुआ पैसा वापिस आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय की स्थापना व नौकरी के संदर्भ में किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपकी योजना सफल होते हुए दिखाई देगी। आपके घर में धार्मिक कार्य का आयोजन भी सम्भव है। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।आज आपको विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति संभव है। यदि आप नौकरी-व्यवसाय से लेकर अन्य किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो उस कार्य योजना में आपको उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। यदि आप स्वास्थ्य कारणों से चिंतित हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिलने वाली है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। लेक़िन नये कार्यों को शुरू करने में थोड़ा बहुत व्यवधान आ सकता है। ख़ासकर यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आपको विषयों के चयन से लेकर संस्थान के चयन में जल्दबाज़ी नही करनी चाहिए।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस पार्टनर के साथ विश्वास क़ायम होगा। घर के पुनर्निर्माण के बारे में आप बिचार बना सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। लव पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *