सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, वृंदावन धाम की महिमा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

22 सितम्बर 2022, गुरुवार, वर्ष का 265वां दिन, अब वर्तमान वर्ष 2022 के 100 शेष हैं, 12वां श्राद्ध, एकादशी व्रत का पारायण, सूर्योदय: प्रातः 05: 59: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 01: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 25: 18: 00 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। अश्लेषा नक्षत्र 17: 05: 20 तक तदोपरान्त माघ नक्षत्र, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध जी हैं तथा माघ नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं। सिद्ध योग 08: 00: 00 तक तदोपान्त सिद्ध, गुलिक कालः शुभ गुलिक काल 09: 11: 00 एएम से 10: 42: 00 एएम तक, गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। राहुकाल: आज का राहुकाल 01: 44: 00 पीएम से 03: 16: 00 पीएम तक यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1791: अंग्रेजी वैज्ञानिक माइकल फैराडे का जन्म हुआ था।
1902: ईरान के धार्मिक नेता, राजनेता और पहले सर्वोच्च नेता रूहौला खोमेनी का जन्म हुआ था।
1922: चीनी भौतिकविद और नोबेल पुरस्कार विजेताचेन निंग यांग का जन्म हुआ था।
1964: स्कॉटिश राजनेता लियाम फॉक्स का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1539: गुरु नानक देव का निधन हुआ था।
1961: अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री मैरियन डेविस का निधन हुआ था।
1989: अमेरिकी संगीतकार इरविंग बर्लिन का निधन हुआ था।
2015: अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक योगी बेरा का निधन हुआ था।
आज सुनें वृंदावन धाम की महिमा

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए बेहतर  रहने वाला है। करियर में सुधार की संभावनाएं बनेंगी। प्रस्तावित कार्य अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। लेक़िन आलस्य की अधिकता व  संशयात्मक प्रवृत्ति के कारण आपको विषय-वस्तु को समझने व निर्णय लेने की स्थिति में दिक्कत रह सकती है। 

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में अपेक्षित  सुधार होगा। प्रस्तावित कार्य आशानुकूल सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज आपकी मंत्रणा शक्ति व निर्णय शक्ति बहुत अच्छी व कारगार रहने वाली है। आपके करियर संबंधी उलझे हुए मामलों में सुधार होगा।  आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहिन की ओर से प्रसन्नता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर ब्रेकिंग: सरयू का जल लेने आ रहे भक्तों की गाड़ी खाई में समाई, चार की मौत

मिथुन राशि- आज का दिन  भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उम्मीद के अनुरूप परिणाम मिलने शुरू होंगे।धन लाभ में वृद्धि की अच्छी  संभावनाएं बनेंगी। धन व संसाधनों की कमी के कारण रूके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। अर्थपरक लम्बी दूरी की यात्रा आज भी संभव है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।                                                                         

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलने वाली है। यदि आप  निर्णायक की भूमिका में हैं,तो आज आप बहुत अच्छा निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं। रचनात्मक व सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी काफी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में संतोषजनक प्रगति होगी। रुके हुए कार्य आपके विशेष परिश्रम से हल होंगे। यदि आप शासन-प्रशासन स्तर पर कोई काम करते हैं, तो उसमें आज बहुत अच्छी प्रगति होगी। लेक़िन लम्बी दूरी की यात्रा पर बिना किसी पूर्व योजना के जाना उचित न होगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज भी आपको उन्नतिकारक अवसर  प्राप्त होंगे। कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास भी आशानुकुल परिणाम दिलाने वाले होंगे। पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। आप वाहन आदि सुख के संसाधनों की खरीदारी कर सकते हैं।यदि आप सन्तान से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं,तो किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान निकलना संभव  है।                                                                            

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: मंडी में भाजपा की कंगना कांग्रेस के विक्रमादित्य से करेंगी मुकाबला, हुआ एलान

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति संभव है।नौकरी व्यवसाय संबंधी योजनायें हल होंगी। यदि आज आप साक्षात्कार या प्रतियोगी का हिस्सा बनते हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल होंगे। आज आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है। जमीन-मकान या वाहन के संधर्भ में आप विचार-विमर्श कर सकते हैं
आर्थिक लाभ भी संभव है।                                                                     

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन बरकरार रहेंगे,लेक़िन धन ख़र्च अधिक हो सकता है। प्रस्तावित कार्यों में थोड़ी बहुत अड़चनों के बाद सुधार होगा। कामकाज को लेकर आप किसी लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। श्रेष्ठजनों व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे।                                                          

धनु राशि-आज का दिनआपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि मिलती रहेगी। यदि आप रोज़गार से जुड़ने के लिए प्रयाररत हैं,तो आपको उत्साह वर्धक समाचार प्राप्त होंगे। विदेश संबंधी कार्यों में उम्मीद के अनुसार प्रगति होगी। भावनाओं के आवेश में आप किसी रिश्ते की शुरूआत कर सकते हैं। शोध व लेखन के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी उपयोगी रहने वाला है।                                                                      

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: युवती की गैर इरादतन हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। कामकाज को लेकर या अन्य किसी कार्ययोजना पर आप काम कर रहे हैं, तो आपकी योजना आज सफल होते हुए दिखाई देगी। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। लेक़िन गलतफमियों  के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। धैर्य की कमी व क्रोध में अधिकता रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए  शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति होगी। व्यापार में विस्तार व नौकरी में उन्नती की अच्छी संभावना बन रही है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज स्वास्थ्य लाभ संभव है।  कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अधिक भागदौड़ के बाद प्रगति आएगी। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आप सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष उपयोगी रह सकता है। प्रतिष्ठित व सत्तासीन लोगों से भी सहयोग संभव है। लेकिन स्थानपरिवर्तन संबंधी निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें।हालाँकि स्थानपरिवर्तन की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *