सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें रक्षाबंधन गीत और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

11 अगस्त 2022, गुरुवार, रक्षा बंधन किंतु भद्रा का ध्यान रखें, सूर्योदयः.प्रातः 05: 30: 00
सूर्यास्तः. सायं 05: 30: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष,
चतुर्दशी तिथि 10: 58: 00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र 06: 53: 00 तक तदोपरान्त श्रवण नक्षत्र, उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं।
योगः आयुष्मान 15: 31: 32 तक तदोपरान्त सौभाग्य, शुभ गुलिक काल 09: 06: 00 एएम से 10: 46: 00 एएम तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। आज का राहु काल 02: 05: 00 पीएम से 03: 45: 00 पीएम तक, इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1892: पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ था।
1924: भारतीय संगीतकार लालमणि मिश्र का जन्म हुआ था।
1937: लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता.निर्देशक और पटकथा लेखक निर्देशक जॉन अब्राहम का जन्म हुआ था।
1949: भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी.सुब्बाराव का जन्म हुआ था।
1954: भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा और एमण् वीण् नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।
1974: भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ था।
आज और कल मनाया जाएगा भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व

आज इनकी है पुण्य तिथि
1967:हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ था।
1908: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का निधन हुआ था।
2000: अभिनेता पी जयराज का निधन हुआ था।
2007: ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन हुआ था।
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज़ से काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यापार में अपेक्षित धन लाभ व प्रगति प्राप्त होगी।जमीन-ज़ायदाद संबंधी मामले सुलझने शुरू होंगे। करियर को लेकर आपकी कोई विशेष योजना जैसे.व्यापार का विस्तार व नौकरी में अनुकूल स्थानपरिवर्तन आदि की है, तो परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। किसी कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास भी आज सफल हो सकते हैं।

वृष राशि. आपके लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन कामकाज से सम्बंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेना आपके लिए ज्यादा उचित न होगा। थोड़ा आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। लेक़िन यदि आप सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहते हैंए तो आपके सभी कार्य अपेक्षानुसार पूर्ण होंगे। भ्रमण का योग भी बन रहा है। आज आपकी झुकाव खेलएमनोरंजन व घूमने फिरने की ओर अधिक रह सकता है।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर के लिहाज़ से तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेक़िन धन प्रबंधन पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपका पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो मामला आपके पक्ष में आ सकता है, लेक़िन आपको संयम से काम लेना होगा। कामकाज को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रह सकता है। योग-ध्यान की ओर भी आपका झुकाव रह सकता है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज से जुडी आपकी सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। नये रोजग़ार से जुड़ने के अवसर आपको हासिल होंगे। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। बिज़नेस पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे। आपको लव पार्टनर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी काम यथावत चलते रहेंगे।यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आज कुछ अच्छी सूचना आपको मिल सकती है। लोन आदि के मामलों में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी। यदि आप कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य हल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य भी हल होंगे। पैसों संबंधी रुके व उलझे मामले भी सुधर सकते हैं। लेक़िन यदि आज आपको किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय लेना हो तो बहुत ही सोच विचार व विमर्श के बाद निर्णय लें।

तुला राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आर्थिक संबंधी उलझे हुए मामले सुधरने शुरू होंगे। लेक़िन प्रोपर्टी के बारे में आज जोखिम लेना उचित न होगा। यदि आप नौकरी से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज अधीनस्थ व अधिकारी वर्ग से तालमेल अच्छा रखें।तथा अपनी ज़िम्मेदारी का बखूबी पालन करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेक़िन आर्थिक मामलों में भी धीरे.धीरे सुधार होना शुरु होगा। आपके प्रस्तावित कार्य व योजनायें अपेक्षानुसार सफल होंगी। आज आपको करियर से जुड़े लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास भी बहुत अच्छा रहेगा और जिस काम को आप हाथ में लेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिलेगी। आज आपके नये व्यावसयिक संबंध भी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : झंडूता का बैसाखी नलवाड़ मेला शुरू, एडीसी डा . निधि पटेल ने किया शुभारंभ

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी सभी अपेक्षाएं व योजनायें आज भी पूर्ण होंगी। धन संबंधी उलझे मामलों में सुधार होगा।किसी निजि परिजन के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे। लेकिन यार-दोस्तों पर अधिक भरोसा करना आज उचित न होगा। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पूर्व नियोजित योजनाओं को छोड़कर एकाएक किसी भी नई गतिविधि या कार्य से ना जुड़े।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कोई अच्छी सूचना आपको मिल सकती है।आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य भी हल हो सकता है। घर अथवा कार्य स्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ व उन्नतिकारक रहने वाला है।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे। पैसों संबंधी उलझे व रुके हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है, लेकिन कहीं धन निवेश करना हो तो बहुत सोच विचार के बाद करें। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं तो आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि. करियर के लिहाज से आज का दिन भी आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। यदि आपका पैसा किसी सरकारी विभाग अथवा किसी व्यक्ति विशेष के पास रुका हुआ है, तो आज वापसी के प्रयास सफल होंगे। अधिकारी वर्ग सहकर्मियों से आज भी सहयोग मिलेगा। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। नये रोज़गार से जुड़ने के लिए आज भी आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *