सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें सदामा चरित्र और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

27 जुलाई 2022,.बुधवार, सूर्योदयः. प्रातः 05: 22: 00
सूर्यास्तः. सायः 06: 38: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवत:. 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु . श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि 08: 20: 00 तक तदोपरान्त अमावस्या तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं तथा अमावस्या तिथि के स्वामी पित्रदेव जी हैं। पुनर्वसु नक्षत्र समस्त दिन । पुनर्वसु के स्वामी गुरु जी हैं । हर्षण यो 05: 06: 00 तक तदोपरान्त वज्र, शुभ गुलिक काल 10: 45: 00 एएम से 1:27:00 पीएम तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। राहुकाल 02: 09: 00 से 03: 51: 00 तक, इस तिथि में तिल का तेल तथा कांसे के पात्र में भोजन करना मना है। इस तिथि को रिक्ता तिथि भी कहा गया है इसलिए कोई नया कार्य और मांगलिक करना करना वर्जित है।
आज का इतिहास

1862- चीन के कैंटन में चक्रवाती तूफान से 40, हजार लोगों की मौत हो गई थी।
1897 – स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।
1921- प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव.रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।1976- चीन के तंगशान में विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
1994- जसपाल राणा ने विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता जीती।
2018- को मुंबई शेयर बाजार 37 हजार 336 की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11 हजार 278 की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया।
2018- को साउथ अफ्रीका के जोहानेसबर्ग दसवां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न हो गया।
आज होगी यह परीक्षा
हरियाणा में बुनियाद कार्यक्रम की परीक्षा 150 सेंटरों पर होगी। यदि किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलाेड नहीं हुआ तो रजिस्ट्रेशन के दौरान आया मैसेज भी मान्य होगा। इस परीक्षा में भी विद्यार्थियों को समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा के संचालन के हर सेंटर को 5 हजार रुपये की राशि भी मिलेगी।
बुनियाद कार्यक्रम की परीक्षा के लिए 22 जिलों में 150 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के चयन के लिए लेवल वन की खंड स्तरीय परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक किया जाएगा।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। नौकरी व्यापार के सिलसिले में आप भ्रमण पर जा सकते हैं। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। लेकिन आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप किसी कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप कुछ महत्ववपूर्ण लोगों से संबंध बनाने में सफल हो सकते हैं। लेक़िन कुछ विषय बातों को लेकर आप अति संवेदनशील भी रह सकते। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी रह सकती है।
वृष राशि – आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यवसाय में आज भी थोड़ा उतार.चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, लेक़िन नौकरी संबंधित कठिनाइयां आज कम हो रही है। किसी पारिवारिक व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना भी बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार भी आप बना सकते हैं।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन आज भी आर्थिक समस्या से आपको जूझना पड़ सकता है। बिगडते हुए कार्य आज दोपहर के बाद सुधरने शुरू हो सकते हैं। आज आपको गंभीर विषयों पर बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए।
कर्क राशि- आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है।आपके दैनिक कामकाज भी थोड़ा बहुत प्रभावित हो सकते हैं, ख़ासकर स्वास्थ्य कारणों से। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर से दूर अथवा तीर्थ यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन धन अपव्यय की संभावना बन सकती है।आपकी दिनचार्य भी अस्तव्यस्त हो सकती है। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा यथा सम्भव टाल देनी चाहिए। सर दर्द और नेत्र विकार भी आज सम्भव है।
कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आपका कहीं धन रुका हुआ है, तो आज वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके अच्छे लोगों से अथवा प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ व्यपारिक संबंध बन सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो लगभग ठीकठाक ही चलते रहेंगे। लेक़िन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आप स्वयं को किसी मुसीबत में डाल सकते हैं। आज आपको दैनिक कार्यों में ही सन्तुलित रहना चाहिए। जोखिम वाले कार्यों को टाल देना ही उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कामकाज भी आज दुष्प्रभाववित हो सकते हैं। आर्थिक कमी के कारण भी आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। निर्णय लेने में भी चूक होने की संभावना बन रही है। अतः आज महत्वपूर्ण विषयों के बारे में या तो अन्तिम निर्णय टाल दें या फिर विचार विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लें।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यापार से अपेक्षित लाभ मिलेगा। लेक़िन पारिवारिक मतभेद के कारण आप चिंता में रह सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई बिज़नेस करते हैंए तो पार्ट्नर के साथ अच्छा संवाद बनाये रखें व रणनीतिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है।आपको दैनिक कामकाज से संतुष्टि मिलेगी और रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको आशानुकूल प्रगति दिखाई देगी।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम तो यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन मानसिक तौर पर आप काफ़ी भ्रमित रह सकते हैं। जिसका दुष्प्रभाव आपकी कार्य क्षमता व विचार शक्ति पर पड़ सकता है। बनते कार्यों में भी भाग्य बाधा के कारण रुकावट आ सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपके दैनिक कार्य भी थोड़ा बहुत प्रभावित हो सकते हैं। कार्यस्थल में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रतिद्वंदियों अथवा शत्रुओं के द्वारा भी आपको उलझाने का प्रयास भी किया जा सकता है। अतः आज आपको संयम व सहनशीलता के साथ दिन व्यतीत करना होगा।कुल मिलाकर आज का दिन आपको काफी संयम व सजगता के साथ व्यतीत करना होगा।
आपका दिन शुभ हो

आज सुनें सुदामा चरित्र

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : आश्रम तथा स्कूल के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी में छोटा काणा और बड़ा काणा पर केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *