सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सुनें प्रथम पूज्य श्री गणेश की वंदना और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

10 अगस्त 2022, बुधवार, विश्व लायन दिवस, नेशनल लेजी डे, विश्व जैव ईंधन दिवस, आज मंगल गृह वृषभ राशि में गोचर होगा। सूर्योदयः प्रातः 05: 29: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 31: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणयान
ऋतुः वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी 14: 15: 45 तक तदोपरान्त चतुर्दशी,
त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र 09: 39: 00 तक तदोपरान्त उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र, पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं। प्रीति योग 19: 35: 00 तक, शुभ गुलिक काल 10: 46: 00 से 12: 26: 00 तक। बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है। आज का राहु काल 12: 26: 00 से 02: 06: 00 तक, यह तिथि चूड़ा क्रम, अन्नप्राशन व गृहप्रवेश आदि के लिए शुभ है।
10 अगस्त के दिन मंगल गोचर होने वाला है। जिसमें मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।


आज के दिन जन्में प्रसिद्ध लोग
1602: फ्रांसीसी गणितज्ञ और अकादमिक गाइल्स डे रोबर्वल का जन्म हुआ थां।
1860 : हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म हुआ था।
1894 । भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म हुआ था।
1916: भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म हुआ था।
1963: भारतीय डाकू फूलन देवी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1977: झण्डा गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा के रचयिता श्यामलाल गुप्त ’पार्षद’ का निधन हुआ था।
1980 : भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन हुआ था।
1995: प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हुआ था।
1999: भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ था।

विश्व जैव ईंधन दिवस
विश्व जैव ईंधन दिवस 10 अगस्त को ईंधन के गैर परंपरागत स्रोतों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है, ईंधन के गैर परंपरागत स्रोत जीवाश्म ईंधन का विकल्प हो सकते हैं, दिवस जैव ईंधन के सेक्टर में सरकार के विभिन्न प्रयासों को दर्शाता है, भारत सरकार ने जैव ईंधर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को चालू किया है।
2015 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से विश्व जैव ईंधन दिवस मनाया जाता है। कोई भी ईधन जो बायोमास जैसे पौधा, शैवाल सामग्री या पशु अपशिष्ट से प्राप्त किया जाता है उसे जैव ईंधन के तौर पर जाना जाता है और उसे ऊर्जा के रूप में फिर से बनाया जा सकता है, प्रदूषण किए बिना फेंका जा सकता है और ऊर्जा का सतत स्रोत होता है।

विश्व शेर दिवस

हर साल 10 अगस्त को विश्व स्तर पर शेर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शेरों के तेजी से शिकार हो रहे और उनकी प्रजातियों के विलुप्त हो रही संख्या को संरक्षण प्रदान करने के लिए, जागरूकता बढ़ाना के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मना कर लोगों के बीच शेरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और उनकी विलुप्त हो रही आबादी को बचाने के लिए संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एशिया में सबसे ज्यादा शेर भारत में पाए जाते हैं। एशियाई शेर भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है इसके अलावा अन्य चार रॉयल बंगाल टाइगर, इंडियन लेपर्ड, क्लाउडेड लेपर्ड, स्नो लेपर्ड है।

यह भी पढ़ें 👉  10 अप्रैल 2024, बुधवार : आज का दिन, आपका राशिफल

नेशनल लेजी डे
10 अगस्त को दुनियाभर में नेशनल लेजी डे के तौर पर बनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्द्श्य आलसपन को दूर भगाना है। माना जाता है कि इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका आलस होता है। शरीर में आलस्य आने से कई काम बनते.बनते बिगड़ जाते हैं।लोग अक्सर आलस्य को दूर भगाने के उपाय ढूंढते रहे हैं लेकिन बहुत से उपाय उतने कारगर नहीं साबित होते है।


आज सुनें प्रथम पूज्य श्री गणेश की वंदना

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। भाग्य आज भी आपके अनुकूल रहने वाला है। फलस्वरूप आपके कार्यों में आने वाले अवरोध दूर होंगे। करियर को लेकर आपकी अप्रोच भी सकारात्मक रहेगी और परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। गुरुजनों अथवा आपके काम से संबंधित किसी कुशल व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने की संभावना भी बन रही है। रुकी हुई शिक्षा को आगे बढ़ाने का आप विचार बना सकते हैं।

वृष राशि. आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामजज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप कामकाज में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैंए तो आज आप उचित निर्णय ले सकते हैं। आज स्वेच्छिक स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है। करियर से जुड़े सहयोगी लोगों से आज आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। लेक़िन दिन के कार्यक्रम को सूचीबद्ध करना आज भी आपके लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  11 अप्रैल 2024, गुरुवार, आज का दिन और आपका राशिफल

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहने वाला है। आज भी आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की संभावनाएं बरक़रार रहेंगी। यदि आप किसी योजना अथवा कार्य को लेकर द्विविधा में उलझे हैंए तो आज आप उससे बाहर निकल सकते हैं। रिश्तों में आने वाली बाधा दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में रहने वाली कड़ुवाहट कम होंगी। करियर से जुड़े लोगों अथवा एजेंसियों को आप अच्छे ढंग से मैनेज करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप ऐसी जगह आर्थिक निवेश कर सकते हैंए जिसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद भी सुलझ सकते हैं। लाभ कुल।मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी आशानुकूल प्रगति होगी। रुके व उलझे कार्य सुधरने शुरू होंगे। धन संबंधी मामले भी हल होंगे लेक़िन पैसों के मामले में जोख़िम लेना उचित न होगा। आप किसी रोग से पीड़ित हैंएतो रोग का स्थाई समाधान संभव है। लेक़िन अधिनस्थ कर्मचारियों से तालमेल बनाना जरूरी होगा। सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन मानसिक अस्थिरता आज भी बनी रह सकती है। फलस्वरूप निर्णय लेने की स्थिति में आप या तो जल्दबाज़ी कर सकते हैंए या चूक कर सकते हैं। क्रोध व आक्रमकता की अधिकता भी रह सकती है।अतः आज आपको उपरोक्त संभावनाओं से निजात पाने के लिए सूर्य उपासना करनी चाहिए।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी.व्यवसाय से आज भी आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगें। आय के साधनों में उत्तरोत्तर बृद्धि बनी रहेगी। पैसों की आय व व्यय संबंधी मामलों में सन्तुलन बनना शुरू होगा। करियर संबंधी लम्बित मामले सुधार की ओर अग्रसर बने रहेंगे।यदि आप एकाउन्टस व तरल पदार्थ के व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपकी कोई अपेक्षा पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

तुला राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े मामलों में अपेक्षित प्रगति संभव है। आज आप शारिरिक रूप से काफ़ी ऊर्जावान और मानसिक रूप से काफ़ी सकारात्मक रहने वाले हैं। यदि आप कंसल्टेंट व मार्केटिंग व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज आपके निर्धारित लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। सामने वाले पक्ष की भी आपके प्रति सहयोगात्मक भावना रहेगी। किसी अर्थ परक यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेक़िन आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा गम्भीर रहना होगा। यदि आप शासन .प्रशासन के साथ काम करने वाले कॉन्ट्रेक्टर हैंएतो आपकी सुनियोजित योजना सफलता की ओर आगे बढ़ेगी। मानसिक अस्थिरता व नेत्र विकार रहने भी संभावना रह सकती है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  10 अप्रैल 2024, बुधवार : आज का दिन, आपका राशिफल

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी सभी अपेक्षाएं व योजनायें पूर्ण होंगी। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। आपको किसी कार्य विशेष की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। आप अपने पसंद की कोई बहुमूल्य वस्तु भी ख़रीद सकते हैं।घर और कार्यस्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैंए तो आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी प्रसिद्वि कारक रहने वाला है।

मकर राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर को लेकर पिछला संघर्ष धीरे.धीरे कम होगा। नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना तो बन रही हैए लेक़िन परिवार से दूर जाने का भी योग बन रहा है। व्यक्तिगत व्यापार में अपेक्षित प्रगति मिलेगीएलेक़िन साझेदारी के व्यापार में थोड़ा सावधानी की ज़रूरत रह सकती है। अनावश्यक धन खर्च की संभावना आज भी बन रही है।

कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके सभी कार्य अपेक्षानुसार पूरे होंगे। रुके हुए पैसों की वापिसी की अच्छी सम्भावना बन रही है। किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी इच्छा.आकांक्षाएं पूरी होंगी।मित्र पक्ष अथवा परिजनों के सहयोग से आपके कार्य हल होंगे।
मीन राशि. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षानुसार प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीध्रोज़गार की चाहत रखने वाले लोगों को आज अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुल मिलाकर करियर के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *