सुप्रभात…आज का पंचांग, सुनें: गुरूवार के भजन, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

14जुलाई 2022, गुरूवार, सावन मा​​ह प्रारंभ, श्रावण कृष्ण पक्ष की शुरूआत, सूर्योदयः- प्रातः 06:43:00, सूर्यास्तः- सायं 05:17:00
आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं।

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2078, शक संवतः 1943, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, पौष माह, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि 22:20:20 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 20:17:40 तक तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तदोपरान्त मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं। शुक्ल 13:33:38 तक तदोपरान्त ब्रह्मा, शुभ गुलिक काल 08:33:00 से 09:52:00 तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें।
राहुकालः- आज का राहु काल 11:11:00 से 12:30:00 तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

आज गुरूवार है,सुनें ये भजन

सावन मा​​ह प्रारंभ
सावन 2022: भगवान शिव का प्रिय माह सावन या श्रावण का प्रारंभ 14 जुलाई से हो रहा है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। सावन सोमवार व्रत सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है। इस माह में कांवड़ यात्रा भी शुरु होती है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1856 – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ था।
1900 – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
1920 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण का जन्म हुआ था।
1942 – नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1896 – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का निधन हुआ था।
1975 – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
2003 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
‍‍‍आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप घर के पुनर्निर्माण के बारे में विचार भी विचार बना सकते हैं। आज आप आपको मनोनुकूल स्थानांतरण भी मिल सकता है।
वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है, आपके बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं,तो आज पार्ट्नर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा न होने दें।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपको दैनिक कार्यों के निर्वाह में भी बहुत सावधान रहना होगा। नये और जोख़िम वाले कार्य बिल्कुल भी हाथ में ना लें। मानसिक अस्थिरता के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।दिन को अनुकूल बनाने के लिए। 11 सफेद फूल और 51 बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकता है,करियर में भी आपको उन्नति मिल सकती है।आपके घर कोई मांगलिक उत्सव भी संभव है। आपको जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी या उपहार मिल सकता है कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए प्रयास रत हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है।आपका कहीं पैसा रुका है, तो आज वापस आ सकता है।आज आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में भी ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आप कामकाज को लेकर लापरवाह रह सकते हैं।आज आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। भावनात्मक रूप से भी आप बहुत ज़्यादा संवेदनशील रह सकते हैं। आर्थिक नुक़सान की संभावना भी बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस सरकार के शासन काल में पेंशनरों को और कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा अपने हक का पैसा

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपकी दिनचार्य अस्तव्यस्त रह सकती है। आपके घर में भी विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अधीनस्थ कर्मचारियों की तरफ परेशानी हो सकती है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों को भी आज कार्यस्थल में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए गरीब कन्याओं को वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको प्रगति और उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित कार्य भी सिद्ध होंगे। आज आप मित्रों के सहयोग से व्यवसाय संबंधी कोई रणनीति बना सकते हैं, जिसके दूरगामी अच्छे परिणाम होंगे। आप अर्थपरक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जी आर मुसाफिर की कांग्रेस में वापसी के बाद बदल सकते हैं पच्छाद के राजनीतिक समीकरण भाजपा को हो सकता है नुकसान

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है।आपके द्वारा किए गये प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। मन की अस्थिरता के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है,आप स्वयं की भूल या जल्दबाजी में लिए जाने वाले निर्णय से बचत पूँजी को दांव पर लगा सकते हैं। दिन अनुकूल बनाने के लिए मोती का दान करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आपको धन लाभ होने की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको वाद-विवाद से बचना होगा।क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शत्रुओं से हानि होने की भी संभावना बन रही है। तथा लंबी और जोखिम वाली यात्रा से भी परहेज करना होगा। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो सर्जरी आदि का विचार आज त्याग दें। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का तीन माला जप करें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप जिस किसी भी काम से जुड़े हैं, उसमें आज आपके लिए कुछ न कुछ अच्छा होने वाला है। आज आपको किसी सत्तासीन व्यक्ति या बड़े अधिकारी का सहयोग भी मिल सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं,तो किसी समर्थवान व्यक्ति का सहयोग लें आपका काम आसान हो सकता है। बड़े भाई के सहयोग से भी आपका कोई मसला हल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम सुक्खू बोले- सम्मान निधि के लिए वेलफेयर ऑफिस में फॉर्म जमा कर सकती हैं महिलाएं

आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *