सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, आधी हकीकत आधा फसाना, सुनें शनिदेव की आराधना और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

30 जुलाई 2022, शनिवार, हरियाली अमावस्या, सूर्योदय: प्रातः 05: 23: 54, सूर्यास्तः. सायं 06: 37: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 01: 17::00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं।
नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र 11: 55: 00 तक तदोपरान्त मघा नक्षत्र, अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं तथा मघा नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं । व्यातिपात योग 07: 00: 00 तक तदोपरान्त वरियन योग। आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। शुभ गुलिक काल 05: 40: 00 से 07: 22: 00 तक, आज का राहु काल 09: 04: 00 से 10: 45: 00 तक, तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।


हरियाली अमावस्या
सावन माह में आने वाले अमावस्या को ​हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान की परंपरा है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1882: प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म हुआ था।
1886: भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण सम्मानित मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ था।
1923: 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म हुआ था।


आज इनकी है पुण्य तिथि
1771 : 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का निधन हुआ था।
1912: जापान के सम्राट मेजी का निधन हुआ था।
आज के दिन का आरंभ करें शनिदेव की आराधना से

https://youtu.be/CMNWFBFUEtQ

आधी हकीकत- आधा फसाना
लोहे की कढ़ाही में खाने वाले की शादी में बारिश होती है
दरअसल पहले के जमाने में लोहे के कढ़ाई का चलन था। उस समय बर्तनों को धोने के लियें कोई भी उपयुक्त साधन नहीं थे इसलिए उन्हें मिट्टी या पत्थर से रगड़ कर धोया जाता था। इस तरह से हाइजीन मैन्टैन करना बहुत ही मुश्किल हो जाता था। कई बार कढ़ाई में जंग भी लग जाते थे जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियाँ भी फैलती थी। इसके अलावा दूसरी वजह ये थी की पुराने जमाने के लोग बहुत ही नियम से रसोई की चीजों का प्रयोग करते थे। उनका मानना था जो चीज जिसके लिए बनी है। उसका प्रयोग उसी तरह से होना चाहिए। इन्हीं कारणों के वजह से शादी में बारिश जैसी बातों को फैला दी गईं, ताकि लोग डर कर ही सही नियमों का पालन करें और स्वस्थ रहें।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 


आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि: पिछले दिनों के तुलना में आज का दिन आपके लिए बेहतर  रहने वाला है। आपके प्रस्तावित कार्य अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।लेक़िन कोई भी कार्य जल्दबाज़ी और अति उत्साह में न करें। परिस्थितियों को सही प्रकार सोच.समझकर ही किसी नतीजे पर पहुंचना उचित होगा। धार्मिक कार्यों में आज भी आपकी रुचि बनी रहेगी।क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। 
वृष राशि : आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके  प्रस्तावित कार्य आशानुकूल सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज आपकी मंत्रणा शक्ति व निर्णय शक्ति बहुत अच्छी व कारगार रहने वाली है। यदि आप किसी बड़े पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। लेकिन व्यावसायिक क्षेत्र में उतार.चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पिछले दिनों की तुलना आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना भी बन रही है। 
मिथुन राशि:  आज का दिन  भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर आज भी थोड़ी बहुत परेशानी बनी रह सकती है। हालाँकि कामकाज की स्थापना हेतु आप बैंक आदि से ऋण लेना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए मददगार हो सकता है। आपके अच्छे व्यावसायिक संबंध भी बन सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास भी बहुत ऊंचा रहने वाला है।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक कारक सिद्ध होगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज तो अधिक दुष्प्रभावित नही होंगे। लेक़िन आज भी आपको अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर या कार्य विशेष को लेकर अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जमीन-जायदाद को लेकर कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जबकि पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। निर्णय लेने में आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं और कुछ मामलों में मनमानी।                                                

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता के लिए प्रतीक्षा रत हैं।तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी व्यापार में भी आपको आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रसिद्धि भी मिल सकती है। रोज़गार के लिए प्रयासरत लोगों को भी आज उपलब्धि हासिल हो सकती है।कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। 
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज भी आपको उन्नतिकारक अवसर  प्राप्त होंगे। कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास भी आशानुकुल परिणाम दिलाने वाले होंगे। लेक़िन धन के अपव्यय की संभावना आज भी बन रही है। आज आप घर से दूर भी जा सकते हैं। मानसिक तौर पर भी अशान्ति  रह सकती है। रक्तचाप और नेत्ररोग से पीड़ित लोगों का कष्ट आज बढ़ सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए दुर्गाकवच का पाठ करें।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम तो  यथावत चलते रहेंगे। लेकिन आज भी आपके प्रस्तावित कार्यों में अड़चने बनी रहने की संभावना है। लेक़िन परिजनों अथवा सहकर्मियों के सहयोग से आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती है।उच्चशिक्षा में प्रवेश की चाहत रखने वाले छात्रों को आज कोई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। रुके हुए धन की वापसी की भी अच्छी संभावना बन रही है। 
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यापार में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। कामकाज को लेकर आज आप अधिक महत्वाकांक्षी रह सकते हैं, और कुछ हद तक आपकी महत्वाकांक्षा पूरी भी हो सकती है। लेक़िन अति स्वाभिमान व अति आत्मविश्वास के कारण आप अनुकूल परिस्थितियों को बिगाड़ भी सकते हैं। लेकिन यदि आप शालीनता का परिचय देंगे तो परिणाम आपके अनुकूल होंगे। आज आपको वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। गैस, एसिडिटी के कारण आप शारीरिक तौर पर असहज महसूस कर सकते हैं।
धनु राशि: आज का दिनआपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले निश्चित रूप से अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी सूझबूज व सकारात्मक प्रयत्नों के द्वारा कार्य विशेष को व रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल रह सकते हैं। नौकरी व्यापार में भी आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। आज आपकी रुचि मंत्र जप, ध्यान व धर्मकर्म में बनी रह सकती है। किसी ऐसे वरिष्ठ व्यक्ति का आपको कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके ही कार्य से जुड़ा हो।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक गतिविधियों में फेरबदल की कोशिश करने से बचना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर  चिन्ता रह सकती है अथवा आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। कामकाज को लेकर अनावश्यक संघर्ष भी बढ़ सकते हैं। लेकिन कल्पनाशक्ति अच्छी रह सकती है।अतः यदि आप लेखन व शोध आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी उपयोगी रह सकता है।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। कामकाज को लेकर या अन्य किसी कार्ययोजना पर आप काम कर रहे हैं। तो आपकी योजना आज सफल होते हुए दिखाई देगी। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। लेक़िन दाम्पत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं ही अपना कोई कार्य बिगाड़ सकते हैं। दिन की अनुकूलता के लिए उपाय – काल भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि : आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय संबंधी कोई उलझा हुआ मामला हो तो आज सुलझने की संभावना बन सकती है। कार्य विशेष को लेकर भी किये जाने वाले प्रयास  सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज भी आपके संबंध बन सकते हैं। लेकिन निर्णय लेने में किसी प्रकार की चूक होने की संभावना बन रही है। सन्तान पक्ष से भी थोड़ा चिंता रह सकती है।दिन को अनुकूल बनाने के लिए.शिव चालीसा का पाठ करें।
आप का दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *