सुप्रभात…आज का पंचाग, आज होने वाली परीक्षा, श्रीमद भागवत सुनें और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का इतिहास

6 जुलाई 2022,बुधवार, सूर्योदयः प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः सायं 06:46:00, विश्व जूनोसिस दिवस, आज से आने वाले चार दिनों तक उत्तर भारत में कहीं कम कहीं ज्यादा बारिश की संभावना है। आज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बीएड की परीक्षा होगी।
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 02:45:28 तक अष्टमी तदोपरान्त तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्य हैं तथा अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 11:44:00 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। वरियन योग 11:42:00 तक तदोपरान्त परिघा योग, शुभ गुलिक काल 10:41:46 A.M से 12:25:00P.M तक बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहु काल 12:25:00P.M से 14:00:20P.M तक, यह तिथि विवाह, प्रतिष्ठा, वृत्त बंध, यात्रा आदि के लिए शुभ है।
आज सुनिए श्री श्री अनिरूद्धाचार्य जी से श्रीमदभागवत कथा

विश्व जूनोसिस दिवस
ये दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य आमजन को जूनोटिक रोगों के प्रति जागरूक करना हैं। मोटे तौर पर समझा जाये तो जूनोटिक रोग वो संक्रामक रोग होते हैं जो कशेरुक जानवरों से मनुष्यों और मनुष्यों से जानवरों में फैलते हैं।
आज होने वाली परीक्षा
उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें कि यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट 2022 का आयोजन 6 जुलाई 2022 को यानी आज किया जाएगा। इस दौरान राज्य के 75 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीएड परीक्षा संबंधित एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थी इस एडमिट कार्ड को लेकर एग्जाम सेंटर पर जाएं। वरना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
बीएड भर्ती परीक्षा संबंधित एडमिट कार्ड को अधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी कर दिया गया है. बता दें कि इस बार की बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के द्वारा किया जा रहा है।बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार 400 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्नपत्रों में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को 2 अंक दिया जाएगा। वहीं एक प्रश्न गलत होने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान भाषा से संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे प्रश्नपत्र में सामान्य अभिरुछि परीक्षण और विषय योग्यता के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1837 – समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ था।
1935 – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म हुआ था।
1940 – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति नूर्सुल्तान नाज़र्बायव का जन्म हुआ था।
1947 – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म हुआ था।
1956 – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का जन्म हुआ था।
6 जुलाई को इनकी है पुण्य तिथि
1614 – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन हुआ था।
2002 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ था।
2005 – भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का निधन हुआ था।
2011 – फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का निधन हुआ था।
2014 – पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि- आज आपके मन-मस्तिष्क में कुछ उलझनें रह सकती है। भावनात्मक रूप से भी आप काफ़ी संवेदनशील रह सकते हैं। अतः मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आप भावनाओं के वेग में कोई नुकसान उठा सकते हैं। उपरोक्त सावधानी बरतने के बाद आपका दिन संतोषजनक व्यतीत होगा।
वृष राशि- आज आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। व्यवसाय वर्ग के लोगों को उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। इसी प्रकार जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचाराधीन हैं,उन्हें भी कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं।यदि आप प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपके मन में स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र चलाने के बारे में विचार आ सकते हैं।

मिथुन राशि-आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आप जमीन आदि स्थाई संपत्ति में धन निवेश कर सकते हैं। यदि आप नया व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचाराधीन हैं,तो आज आपको सही दिशानिर्देशन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग…अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल 63 नामांकन दाखिल, कल होगी जांच

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य निर्विवाद गति से चलते रहेंगे। लेकिन किसी नये कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आज आपको विशेष रूप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,यदि कोई कागजी कार्यवाही करनी हो,तो बहुत ही सावधनी बरतें। अन्यथा कोई त्रुटि रह सकती है। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।पेट में विकार होने की संभावना बन सकती है।
सिंह राशि-आज आपका मन अशान्त रह सकता है, किसी प्रियंजन के वियोग के कारण भी आप उदास रह सकते हैं। इसके अलावा आप किसी के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ सकते हैं,प्रियतम या प्रेयसी के साथ किसी पर्यटन स्थल में जाने का, मन भी बना सकते हैं।
कन्या राशि-आज आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप पुराने व्यवसाय को नई तकनीकि के साथ जोड़ने की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। आपको किसी परिचित या रिश्तेदार व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …मोटरसाइकिल के पीछे हाथ - पैर बांधकर घसीटा, केस दर्ज

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप काम के प्रति जिम्मेदार बने रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी संस्था के साथ अनुबन्ध पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को भी आज ख्याति या आर्थिक लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के दुसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी का आयोजन 

वृश्चिक राशि-आज आपकी रुचि धर्म और धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। युवा वर्ग के लोग आज काफी सक्रिय और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी आज बन सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको उन्नतिकारक कुछ अच्छे मौके अवश्य मिल सकते हैं।

धनु राशि-आज आपके मन मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता और धैर्य की कमी भी रह सकती है। आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।लेकिन यदि आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। बल्कि शोध संबंधी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धि कारक भी रह सकता है।
मकर राशि-आज आपके जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उन्नति और प्रगतिकारक है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी विशेषज्ञ के द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है,व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी कार्य की सफलता के लिए जूझ रहे हैं, तो आज आपको आशानुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज भी आपका दिन सामान्य व्यतीत होगा। नये कार्यों की शुरुआत में अड़चनें आ सकती है। लेकिन यदि आप नौकरी व्यवसाय हेतु घर से दूर अथवा देशान्तर जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पेट विकार से आज भी आप पीड़ित रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको विचार शक्ति भी मजबूत रखनी होगी। अन्यथा आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *