सुप्रभात…आज का पंचांग, आज सुनें श्री हनुमान चालीसा, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

02 अगस्त 2022, मंगलवार, नाग पंचामी, सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत, विश्व स्तन पान सप्ताह का दूसरा दिन यह सप्ताह अगस्त महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। दादरा एवं नगर हवेली का मुक्ति दिवस, सूर्योदय: प्रातः 05: 25: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 35: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 29: 42: 51 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 17 5 29:00 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र हैं आयुष्मान योग 07: 21: 03 तक तदोपरान्त सिद्ध योग, आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। शुभ गुलिक काल 12: 27: 00पीएम से 02: 08: 00 पीएम तक, आज का राहु काल 03: 49: 00: पीएम से 05: 30: 00 पीपएम तक
यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है तथा इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।
आज सुनें श्री हनुमान चालीसा

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1877: मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
1922: भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जीण्पीण् बिड़ला का जन्म हुआ था:
1931: प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का जन्म हुआ था।
1958 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ था।
1966 : भारतीय क्रिकेटर एमवीश्रीधर का जन्म हुआ था।
1970: पश्चिम भारतीय क्रिकेटर फिलो वालेस का जन्म हुआ था ।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1980: पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन हुआ था।
2009: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का दिल्ली में निधन हुआ था।
2010: भारतीय अभिनेता कमल कपूर का निधन हुआ था ।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज में आज आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। पिछले दिनों से चले आ रहे संघर्षो पर विराम लग सकता है। लेक़िन मानसिक तौर पर आप आज भी अस्थिर रह सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा से परहेज करना भी उचित रहेगा। खुद के वाहन का प्रयोग भी सावधनी पूर्वक करना चाहिए।
वृष राशि: आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज में आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य विशेष की योजना को लेकर चल रहे हैं, तो उसमें भी प्रगति की संभावना बन रही है। कामकाज को लेकर आज भी भ्रमण की संभावना बन रही है। तथा गत दिनों की भांति जमीन, मकान, वाहन संबंधी योजनायें सफल हो सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। खासकर आज आपके प्रस्तावित कार्य सफल होने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप पब्लिक रिलेशन अथवा मार्केटिंग आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज भी आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्थाई कामकाज यथावत रहेंगे। लेक़िन धन खर्च की संभावना बन सकती है। आज आप कार्यस्थल अथवा घर के आसपास अपनी विशेष पहिचानध्छवि कायम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड …मोटरसाइकिल के पीछे हाथ - पैर बांधकर घसीटा, केस दर्ज

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ख़ासकर आज आप अपनी योग्यता व अनुभवों से करियर में किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके बहुप्रतीक्षित कार्य भी सफल हो सकते हैं। यदि आप राजकीय सेवा में हैं, तो आज आपकी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।लाभ के साधनों में आज भी सुधार की संभावनाएं बनी रहेंगी। आप घर के लिए अथवा व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोई सुखकारक वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिए इस्तीफे, भाजपा में होंगे शामिल

तुला राशि: गत दिनों की भाँति आज का दिन भी आपके लिए शुभ उन्नतिकारक रहने वाला है। धन की कमी व अन्य किसी प्रकार से रुके हुए आपके महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी व्यवसाय में भी आपको उत्तरोत्तर अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़े उपयोगी लोगों से आपके संबंध आज मजबूत होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में गत दिनों की भाँति आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपको अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलेगा।यदि आप स्थानांतरण चाहते हैं या कामकाज में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आज आपको अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य किसी सत्तासीन व्यक्ति अथवा अधिकारी वर्ग के सहयोग से हल हो सकते हैं। विदेश गमन संबधी प्रयास भी आशानुकल परिणाम दिलाने होंगे। आज आपकी रुचि मंत्र जप -ध्यान व अध्यात्म की ओर भी रह सकती है।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। आज आपके स्थाई कामकाज भी आंशिक तौर पर प्रभावित हो सकते हैं। अनावश्यक भगदौड व मानसिक तनाव रहने की भी संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए पहले शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि : आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज तो प्रभावित नही होंगे लेक़िन यदि आप टीम लीडर के तौर पर काम करने वाले अथवा राजनीति से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी बड़ी चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। जबकि सामान्य लोग आज प्रतिष्ठित लोगों से अच्छे संबंध बना सकते हैं।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। पैसों की कमी के कारण कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होगी। हालाँकि आपको कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आपके घर में कोई शुभ कार्य होना भी सम्भव है। धार्मिक कार्यों में भी आप समय दे सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों की भूमिका अहम, नौणी विवि में विश्व मौसम विज्ञान दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *