सुप्रभात…आज का पंचांग, बाबा नीब करौरी महाराज की पूरी कहानी सुनिए, जानिए आज का अपना राशिफल आचार्य पंकज पैन्यूली से

15 जून 2022, बुधवार, वैश्विक पवन दिवस,बाबा नीब करौरी कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मेला, सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः- सायं 06:47:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, अषाढ़ माह
कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि 13:32:19 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं। मूल नक्षत्र 15:33:23 तक तदोपरान्त पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र, मूल तिथि के स्वामी केतु देव हैं तथा पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र के स्वामी शुक्र जी हैं। शुक्ल योग 06:05:10 बजे तक तदोपरांत ब्रह्मा योग, शुभ गुलिक काल 10:36:00 A.M से 12:21:00 P.M बजे तक, राहुकालः आज का राहुकाल 12:21:00 से 02:06:00 तक, यह तिथि विवाह, यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा, गृह प्रदेश आदि मंगल कार्य के लिए यह तिथि अशुभ मानी गयी है।

सुनिए, बाबा नीब करौरी महाराज की पूरी कहानी

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1884 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का जन्म हुआ था।
1899 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म हुआ था।
1929 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ था।
1937 – गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक अण्णा हज़ारे का जन्म हुआ था।
1950 – भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ था।
1969 – फ़्राँस के भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी सेड्रिक पायोलिन का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1878 – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन हुआ था
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कार्य भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। अतः आज आपको कार्य के प्रति सावधानी रखनी होगी और जोखिम वाले कामोंसे दूर रहना होगा।

वृष राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य भी सिद्ध हो सकता है। वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार के मतभेद हैं,तो आज सुलह करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: सुबह 11 बजे तक 13% वोटिंग, हरिद्वार में EVM पटकी, हिरासत में मतदाता

मिथुन राशि-आज आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज दिन का आर्थिक लाभ के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज उसका हल निकल सकता है।

कर्क राशि-आज आपको धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा। आपका मन काफी अस्थिर रह सकता है। जिसका दुष्प्रभाव आपके कार्य और निर्णय शक्ति पर पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।
सिंह राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण चिन्तित रह सकते हैं। वाहन आदि को लेकर भी आप परेशानी महसूस कर सकते है। जमीन आदि स्थाई संपत्ति को खरीदना और बेचना भी आज उचित न होगा।
कन्या राशि-यदि आप बेरोजगार हैं, तो आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके बिगड़े काम सुधरने शुरू हो सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान काम पर ही केन्द्रित करना होगा। कयोंकि मानसिक रूप से आप अस्थिर रह सकते हैं। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। इसके अलावा आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक भी बने रहेंगे।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके प्रस्तावित काम तो पूरे हो सकते हैं, लेकिन कुछ उलझनों में भी आप घिरे रह सकते हैं। मन-मस्तिष्क में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। अतः सकारात्मक बने रहने का प्रयास करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप नौकरी या व्यवसाय के अलावा भी अतिरिक्त आय के साधनों से जुड़ सकते हैं अथवा ऐसा विचार बना सकते हैं। नौकरी व्यवसाय की तलाश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आ सकता है।
कुम्भ राशि-आज आप अपने किसी प्रास्तावित काम को लेकर सही दिशा में सकारात्मक प्रयास करते हैं, तो सफलता मिलनी सुनिश्चित है। आर्थिक लाभ मिलने की भी आज संभावना बन रही है। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन राशि-आज आपके बनते हुए कार्य बाधित हो सकते हैं, लेकिन यदि आप धैर्य और बुद्धि का प्रयोग ठीक प्रकार से करते हैं, तो कार्य बन सकते हैं।
बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप काफी परेशान रह सकते हैं। आज आप किसी विषय-वस्तु के संबंध में गलत निर्णय भी ले सकते हैं, अतः निर्णय या तो सोच-समझकर लें,या फिर कुछ दिनों के लिए टाल दें।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: महिला रामलीला मंचन तारीख़ में हुआ बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *