सुप्रभात…आज का पंचांग, सुनें भगवान श्रीकृष्ण के भजन, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

18 अगस्त 2022, गुरुवार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, सूर्योदयः प्रातः 05: 34: 00,
सूर्यास्तः सायं 06: 26: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 21: 22: 00 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है।
भरणी 23: 36: 00 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र, भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। वृद्धि योग 20: 40: 00 तक तदोपरान्त ध्रुव योग, शुभ गुलिक काल 09: 08: 00 बजे से 10: 46: 00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहुकालः. राहु काल 14: 03: 00 बजे से 15: 41: 00 पीएम तक, यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिएए विवाहए अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है सुनें यह भजन

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1700: मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक, बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई के बड़े पुत्र बाजीराव प्रथम का जन्म हुआ था।
1734: पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र एवं कुशल सेना नायक राघोबा का जन्म हुआ था।
1872: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ था।
1872: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का जन्म हुआ था।
1900 : भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का जन्म हुआ था।
1936: प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म हुआ था।
1923: परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए बी तारापोरे का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1227: चंगेज़ ख़ान जिसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई उसका निधन हुआ।
1945: स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन हुआ था।
1990: हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में आज भी आपको कुछ उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुवात करेंगे। और दैनिक कामकाज के साथ-साथ लम्बित कार्यों को निपटाने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। जमीन- मकान-वाहन संबंधी योजनायें भी सफल होंगी।

वृष राशि. आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर घर से दूर जाने का योग बन सकता है। समय के सदुपयोग के लिए आज आपको दिन के कार्यक्रम की सूची निर्धारित करनी होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद स्थापित रखना चाहिए।इस प्रकार कुछ सावधानियों के साथ दिन व्यतीत करने पर आज का दिन आपके लिए उपयोगी ही रहेगा। आपके द्वारा प्रस्तावित कार्यों अथवा रोज़गार संबंधी योजनाओं में आज भी प्रगति की अच्छी संभावना है।
मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में आप अपने लिए संभावनाओं को तलाश सकते हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समाधान के लिए पहल करना अच्छा रहेगा। लोन लेने आदि की प्रक्रिया में आने वाले व्यवधान दूर होंगे। शिक्षा संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।

कर्क राशि. आज का दिन भी आपके काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों से अपेक्षित संतोष व लाभ प्राप्त होगा। करियर में कुछ अच्छा परिवर्तन होने की भी संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा । रोजगार से जुड़ने, प्रतियोगिता परीक्षाए देने व साक्षात्कार आदि देने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। यदि आप वकालात, रिपोर्टिंग, विजिलेंस आदि कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  24 मार्च 2024, रविवार, आज का राशिफल

सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्यों को लेकर आज भो आप संतुष्ट रहेंगे। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयत्नशील हैंएतो आज आपको या तो किसी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता हैए या फिर रुकी हुई कागज़ी कार्यवाही में प्रगति हो सकती है। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। प्रोपर्टी में किये गये निवेश से अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि करियर संबंधी कार्यों में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो पूर्व नियोजित योजना के अनुसार ही निर्णय लें। आप से जुड़ी हुई विषय वस्तुओं की परिस्थितियां आज बहुत तेजी से बदल सकतीं हैं। अतः अच्छी संभावनाओं को जल्दी से अपने पक्ष में करने का प्रयास करें। धन प्रवंधन पर भी ध्यान दें। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा ने जगह-जगह राजनीतिक सुपारी किलर खड़े किए: हरदा

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप व्यवसाय से जुडी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। यदि आप कृषि कार्य,प्रोपर्टी संबंधी कार्य व तकनीकि व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति हैंए तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी उपयोगी रह सकता है। लेक़िन पारिवारिक मतभेद व साझेदारी के कार्यों में आज भी व्यवधान रहने की संभावना है। अतः दिन की अनुकूलता के लिए आज भी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि.आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर आपकी सभी योजनायें सफल होंगी। रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी। शत्रु पक्ष व प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। कार्यस्थल को लेकर तनाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : आर्थिक अपराधी अरविंद पंत, संतोष पंत और आनंद मेहरा पर लगी गैंगस्टर

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर को लेकर आप किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। यदि आप शोध कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत उपयोगी रह सकता है। योगएअध्यात्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी उपयोगी रहेगा।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ काफ़ी रहने वाला है। कामकाज को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे। यदि आप नये व्यवसाय की स्थापना के लिए व व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की दिशा में विचाराधीन हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है। जमीन-ज़ायदाद संबंधित योजनायें आज भी आपकी सफल रहेंगी। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है। आप रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको मातृ पक्ष से अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
कुम्भ राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा व परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। आज आप करियर संबंधी ऐसी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। यदि आप तकनीकि शिक्षा, खेल व प्रशिक्षण संस्थान से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।
मीन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में कल की भाँति उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व धन के अपव्यय की संभावना बन सकती है। हालाँकि यदि आप लेखन,कला, वादन आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको प्रसिद्धी व धन लाभ भी मिल सकता है। बच्चों के भविष्य निर्धारण हेतु भी आप धन का निवेश कर सकते हैं।
आप का दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *