सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, श्राद्ध पक्ष कैसे मनाएं और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

09 सितम्बर 2022, .शुक्रवार, भाद्रपद की पूर्णिमा, सूर्योदयः प्रातः 05: 49: 00, सूर्यास्तः सायं 06: 11: 11
आज का पंचाग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 18: 00: 00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं।
नक्षत्रः घनिष्ठा नक्षत्र 09ः 36: 00 तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा चन्द्र नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। सुकर्म योग 18: 10: 00 तक तदोपरान्त हर्षण, शुभ गुलिक काल 07: 36: 00 एएम से 09: 10: 00 पीएम तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए।
आज का राहु काल 10: 44: 00 से 12: 18: 00 तक, इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।
कल से शुरू हो रहा है पितृपक्ष, जानिए क्या करें क्या न करें

यह भी जानें

जानिए आज के दिन किन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1828: महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म हुआ था।
1850: आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म हुआ थाण्
1880: भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का जन्म हुआ था।
1894: भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह ख़ान का जन्म हुआ था।
1905: भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म हुआ था।
1907: भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता.निर्देशक महबूब ख़ान का जन्म हुआ था।
1922: जर्मन भौतिकविद और नोबेल पुरस्कार विजेता हंस जिओर्ग डेह्मेल्ट का जन्म हुआ था।
1967: भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म हुआ था।
1974: करगिल युद्ध में वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किये गए विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था।
आज के दिन इनकी है पुण्य तिथि
1947: भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन हुआ था।
1968: भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ था।
1981: प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक लाला जगत नारायन का निधन हुआ था।
1982: कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन हुआ था।
2012: प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि.आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज आप शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से काफी सक्रिय व सजग रहने वाले हैं। नौकरी में तरक़्क़ी और व्यवसाय में उन्नति की संभावना बन रही है। लेक़िन भूमि-वाहन की योजनाओं में आज भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। आय में वृद्धि अथवा नये आर्थिक साधनों से भी जुड़ने के भी योग बन रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है। मित्रजनों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं,परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और भावनाओं में आकर निर्णय लेने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आप किसी पूर्व नियोजित लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वरोज़गार के लिए किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आपके ज़रूरी काम बन सकते हैं। यदि आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैंए तो आज आपको अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। खेल,कला,संगीत व प्रस्तुतिकरण आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: लोकसभा चुनाव में सर्व कर्मचारी, पेंशनर, श्रमिक बेरोजगार देंगे भाजपा को खुला समर्थन-गोपाल दास

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यो में आज सुधार की संभावना बन रही है। पिछले दिनों से चले आ रहे संघर्षों में कमी आयेगी। आज आप करियर से जुड़ी विषय .वस्तुओं को समझने में सफल होंगे। ख़ासकर यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैंए तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है। आज आप घर के लिए अथवा निजि उपयोग के लिए कीमती वस्तु की मौखिक प्रस्तुतिकरणएजन प्रतिनिधि व फायनांस आदि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी शुभ है। आज आपकी रुचि मनोरंजनए यार दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की तरफ भी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर: ऋषिकेश में फोरलेन सड़क पर आरंभ हुआ इंडियन रसोई रेस्टोरेंट

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज से जुड़ी समस्याओं के हल हेतु आज भी आप प्रयासरत रहने वाले हैं। लेक़िन आज आपको मनोबल ऊंचा रखना होगा। छोटी-छोटी चुनौतियों से आप घबरा सकते हैं। आलस्य की भी अधिकता रह सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए, हालाँकि लाभ के साधन यथावत बने

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। मनोबल आज भी आपका अच्छा रहेगा लेकिन अति आत्मविश्वास में आकर निर्णय लेने उचित न होंगे।अतः जोश में होश बनाये रखें। आज आपके जरूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। रिश्तों में आने वाली बाधा दूर होगी। वाहन खरीदने के बारे में आप विचार बना सकते हैं।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। ख़ासकर नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है। यदि आप रोज़गार से लेकर किसी अन्य संघर्ष से जूझ रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत या अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपकी समस्याओं के समाधान का दिन है।
तुला राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से ज़ुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर भागदौड़ आज भी रह सकती है। आज आपको जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना चाहिए। पैसों के लेनदेन व निवेश के बारे में काफ़ी सोच-विचार की जरूरत रह सकती है। हालांकि यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यो से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है। योग, ध्यान व अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगतिकारक है।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके कामकाज तो यथावत चलते रह सकते हैं, लेकिन स्वयं की लापरवाही के कारण आप कोई काम बिगाड़ सकते हैं। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके बने बनाये काम भी बिगड़ सकते हैं। अतः दिन को अनुकूल वनाने के लिए शिव पार्वती के फोटो या मूर्ति के समक्ष प्रार्थना पूर्वक फूल- फल और मिठाई अर्पित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उदय शंकर नृत्य अकादमी में 146माइक्रो आब्जर्वर सहित 296 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति अच्छी रह सकती है। जरूरी कार्यों में प्रगति मिलेगी। अधिनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। रोजग़ार से जुड़ने की दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। छोटी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।
मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लेक़िन मन की अस्थितरता व निर्णय लेने में गलती की संभावना रह सकती है। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। आज आपको धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। हालाँकि ज़रूरी कार्य आपके हल हो सकते हैं।
कुम्भ राशि.आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। किसी कार्य विशेष की सफलता से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप पहले से किसी समस्या से जूझ रहे हैंए तो आज आपको समस्या से राहत मिल सकती है। आज आप अपने अनुभवों का योग्यता का लाभ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर आज भागदौड़ तो होए सकती है लेकिन धन लाभ का भी योग बन रहा है। आज आपके महत्ववपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति कारक अवसर हासिल होंगे। सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपयोगी रह सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपका दिन शुभ हो

आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *