सुप्रभात…आज का पंचांग, क्या है आज मनाया जाने वाला संथाल हूल दिवस और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

30 जून 2022 गुरूवार, श्री सत्यनारायण व्रत, संथाल हूल दिवस, सूर्योदय : प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.29 बजे
आज का पंचांग
विक्रमी सम्वत् : 2079, ज्येष्ठ प्रविष्टे 31, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 23 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1443, महीना: जिल्काद, तारीख : 12, (जालंधर समय), नक्षत्र : अनुराधा (रात 9.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग : सिद्ध (दोपहर 1.42 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 9.24 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। भद्रा शुरू होगी (रात 9.03 पर), दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।
रोना है तो भगवान के सामने रोएं, मिलेगा यह लाभ

संथाल हूल दिवस
हूल क्रान्ति दिवस प्रत्येक वर्ष 30 जून को मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में स्वाधीनता संग्राम की पहली लड़ाई वैसे तो सन्1857 में मानी जाती है, किन्तु इसके पहले ही वर्तमान झारखंड राज्य के संथाल परगना में ‘संथाल हूल’ और ‘संथाल विद्रोह’ के द्वारा अंग्रेज़ों को भारी क्षति उठानी पड़ी थी। सिद्धू तथा कान्हू दो भाइयों के नेतृत्व में 30 जून, 1855 ई. को वर्तमान साहेबगंज ज़िले के भगनाडीह गांव से प्रारंभ हुए इस विद्रोह के मौके पर सिद्धू ने घोषणा की थी- करो या मरो, अंग्रेज़ों हमारी माटी छोड़ो। इस वजह से आज के दिन को झारखंड व ओडिसा आदि राज्यों में हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आंदोलन को कार्यरूप देने के लिए परंपरागत शास्त्रों से लैस होकर 30 जून,सन्1855 ई. को 400 गाँवों के लगभग 50,000 आदिवासी लोग भगनाडीह पहुंचे और आंदोलन का सूत्रपात हुआ। इसी सभा में यह घोषणा कर दी गई कि वे अब मालगुज़ारी नहीं देंगे। इसके बाद अंग्रेज़ों ने, सिद्धू, कान्हू, चांद तथा भैरव- इन चारों भाइयों को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया। परंतु जिस पुलिस दरोगा को वहाँ भेजा गया था, संथालियों ने उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। इस दौरान सरकारी अधिकारियों में भी इस आंदोलन को लेकर भय फैल गया। जब तक एक भी आंदोलनकारी जिंदा रहा, वह लड़ता रहा। इतिहासकार हंटर की पुस्तक में लिखा गया है कि अंग्रेज़ों का कोई भी सिपाही ऐसा नहीं था, जो इस बलिदान को लेकर शर्मिदा न हुआ हो। इस युद्ध में करीब 20 हज़ार वनवासियों ने अपनी जान दी थी। विश्वस्त साथियों को पैसे का लालच देकर सिद्धू और कान्हू को भी गिरफ़्तार कर लिया गया और फिर 26 जुलाई को दोनों भाइयों को भगनाडीह ग्राम में खुलेआम एक पेड़ पर टांगकर फ़ाँसी की सज़ा दे दी गई। इस प्रकार सिद्धू, कान्हू, चांद तथा भैरव, ये चारों भाई सदा के लिए भारतीय इतिहास में अमर हो गए।
काम की जानकारी
GNOU TEE June 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने term-end examination (TEE) June 2022 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, निबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट ऑनलाइन और साथ ही टर्म-एंड परीक्षा के लिए तारीख को 30 जून, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
इग्नू ने ट्वीट किया, “टीईई जून 2022 के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, निबंध, इंटर्नशिप, फील्ड वर्क जर्नल (प्रैक्टिकम) आदि जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 तक बढ़ा दी गई है”
इससे पहले, विश्वविद्यालय ने टीईई जून 2022 असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा 15 जून तक बढ़ाई थी। इग्नू ने जून 2022 में होने वाली टीईई 2022 परीक्षा के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। इग्नू डेट शीट 2022 के अनुसार, टर्म एंड परीक्षा निर्धारित है विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 22 जुलाई से शुरू होकर 5 सितंबर तक समाप्त होगी।
परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी। इग्नू ने छात्रों को सूचित किया, “यह एक संभावित तिथि पत्र है. जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल उचित समय पर खोला जाएगा।” विश्वविद्यालय ने जून टीईई के लिए इग्नू 2022 परीक्षा फॉर्म 1 जून को exam.ignou.ac.in पर जारी किया था।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1903 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का जन्म हुआ था।
1911 – भारतीय साहित्यकार बाबा नागार्जुन का जन्म हुआ था।
1928 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म हुआ था।
1934 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1917 – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन हुआ था।

आज आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है।आप स्वयं भी काम के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है। आपको मित्र वर्ग से भी अच्छा सहयोग मिल सकता हैं।

वृष राशि- आज आपको दिनचर्या निश्चित करनी होगी,अन्यथा आप समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। मानसिक उलझनन के कारण भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। ख़ासतौर आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए ध्यान करे,व दुर्गा चालीसा का यथा संख्या पाठ करें।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। यदि आप वेरोजगार हैं,तो आज आप रोजगार से जुड़ सकते हैं। आपके करियर में कोई अच्छा बदलाव भी आ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि-आज आपके मन और विचारों में अस्थिरता रह सकती है। इसलिये आपको कार्य क्षेत्र में गम्भीरता की आवश्कता है। कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिसमें जोख़िम की संभावना हो।
सिंह राशि-आप आपको किसी कार्य विशेष में किसी परिचित व्यक्ति का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य सुधार की ओर बढ़ने शुरू हो सकते हैं। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ज्यादातर मामलों में शुभ है। खासतौर पर यदि आप नौकरी या रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।
तुला राशि-आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। विपरीत परिस्थितियों में आपको संयम से काम लेना होगा।अन्यथा कार्य क्षेत्र में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य व्यवहार में भी आपको शान्ति का परिचय देना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। कुछ नया काम या नया प्रयोग करना आज उचित न होगा। यदि आप स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं, तो आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।।
धनु राशि-आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य कर रहे हैं, तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे ।यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको रोग से काफी राहत मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः लेनदेन के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी परिजन के कारण आपका मन अशान्त रह सकता है। लेकिन आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मीन राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आप की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। लेकिन यदि आप विपरीत परिस्थितियों में संयम और विवेक से काम लेते हैं, तो आज आप कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *