देहरादून… #अच्छी खबर : धामी कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर,जीतपुर नेगी कॉलोनी नगर निगम हल्द्वानी में होगी शामिल

देहरादून। कैबिनेट की बैठक में आज शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए गए। धामी कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर मोहर लग गई। जिसमें से जीतपुर नेगी कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। अस्पतालों में हर साल बढ़ने वाले 10% सरचार्ज को स्थगित किया गया। वृद्आवस्था और विधवा पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1400 किया गया।

मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल तो उनके छुट्टियों में जोड़ा जाएगा। सरकार ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में और हर विकासखंड के एक इंटर कॉलेज में करीब 214 पदों पर योग प्रशिक्षकों को आउट सोर्स के माध्यम से रखने का निर्णय लिया। अतिथि शिक्षकों के महिला कर्मचारियों को भी मातृ अवकाश देने पर सहमति।

नगर निकायों के क्षेत्र में किया गया विस्तार पर 10 साल तक घर से टैक्स नहीं लिया जाएगा। लिहाजा कमर्शियल भवनों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। नरेंद्र नगर में लॉ कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया। वीर चंद सिंह गढ़वाली योजना में आंशिक संशोधन किया गया। हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीटीडीसी ( जिला पर्यटन विकास समिति) का गठन। दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में किया गया संशोधन।

केदारनाथ में बनने वाले भवनों के निर्माण में नियमों के तहत छूट दी गयी। इसके अलावा उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संसोधन किया गया। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा सेवा संवर्ग, के संशोधित नियमावली को मिली मंजूरी। जीतपुर नेगी, कॉलोनी को नगर निगम हल्द्वानी में शामिल करने का निर्णय।


जीएमवीएन के कर्मचारियों को संविदा के आधार पर किया जाएगा सम्मिलित।
नर्सेस सेवा संवर्ग में मसूरी के सेवाय होटल में हेलीपैड बनाने की अनुमति।
ग्राम सुल्तान -आदमपुर को नगर पंचायत बनाने का लिया निर्णय।

यह भी पढ़ें 👉  यूएस नगर: ड्यूटी जाते वक्त गश खाकर सड़क पर गिरा कर्मचारी, हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *