नैनीताल…गोपाल नेगी बने निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष, कपिल सचिव चुने गए

नैनीताल। निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा- नगरपालिका परिषद नैनीताल के वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे कुल 89 में से 75 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ जिसके बाद मतगणना कर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई।


 मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील खोलिया ने बताया की अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह नेगी को 38 जबकि हिमांशु चंद्रा को 34 मत मिले, वहीं उपाध्यक्ष पद पर हंसा दत्त बहुगुणा को 43 जबकि गोविंद राम को 30 मत, वहीं सचिव पद पर रितेश कपिल को 38 जबकि अमन महाजन को 35 मत मिले। इसके साथ ही उप सचिव पद पर अजय शाह को निर्विरोध चुना गया। जबकि सात मत निरस्त हुए।

मालूम हो कि मतदान सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक चला इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सदस्यों द्वारा जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ सफल बनाने के लिए पालिका हित वह कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे चुनाव सफल बनाने में चुनाव अधिकारी सुनील खोलिया, दीपराज, शिवराज नेगी, शाकिर अली, अनिल कटिहार व कंचन कंचन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: चोरी-छिपे मंहगे दामों में कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *