इंदिरा विकास संकल्प यात्रा…#हल्द्वानी : चौथे दिन वार्ड-2 (शीशमहल) और वार्ड-3 (श्रमिक बस्ती और कर्नल वार्ड) क्षेत्रों का सुमित ने किया भ्रमण

हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को आज चार दिन पूरे हो गए। आज वार्ड-2 (शीशमहल) और वार्ड-3 (श्रमिक बस्ती और कर्नल वार्ड) क्षेत्रों में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने व्यापक जनसंपर्क किया और श्रमिक बस्ती में हर्ष मनकोटी के आवास पर नुक्कड़ सभा के बाद आज चौथे दिन की यात्रा का समापन किया गया। कल यात्रा वार्ड 3 के न्यू आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, वेलेजली लॉज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी।


आज की यात्रा में भी महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सुमित हृदयेश को भरोसा दिया कि जैसे पूर्व में उनका समर्थन और साथ स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के साथ रहा है अब वैसा ही साथ सहयोग उनको भी इस क्षेत्र से मिलेगा।


सुमित हृदयेश ने भावुक होते हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को भरोसा दिया कि वे हमेशा सबके साथ परिवार के सदस्य के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हमेशा रहेंगे।


आज की यात्रा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, गिरीश तिवाड़ी, पुष्पा सम्मल (महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव), कमला सनवाल (महिला कांग्रेस कार्यकारी महानगर अध्यक्ष), नंदी देवी, अनिता बिष्ट, मोहिनी देवू, भगवती बिष्ट, भगवती जोशी, राधा बिष्ट, मधु बिष्ट, दुर्गा घुघूतीयल, अनिता बिष्ट, भुवन तिवाड़ी, हरीश बलुटिया, अनिल गोंड, संजय कर्नाटक, हरक सिंह भंडारी, लीला फर्त्याल, माधवी बिष्ट,भुवन जोशी, वरुण प्रताप भाकुनी (प्रदेश महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस), भाष्कर काण्डपाल, जगदीश तिवाड़ी, हर्ष मनकोटी, प्रदीप बिष्ट, गौरव बलुटिया, बाल किशन, दयानंद तिवाड़ी, तस्कीन अहमद, चंद्र शेखर तिवाड़ी, मो.इसरार, गौरव पोड़ियाल, सुशील डुंगरकोटी, आनंद आर्या आदि सुमित के साथ चले।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *