नमस्कार… संग्रहणीय : जानिए आज का इतिहास, आज का दिन क्यों हैं खास, अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं

ग्रेगोरियन कलैंडर के अनुसार आज वर्ष का 335 वां दिन है। अब वर्ष के 30 दिन बाकी हैं। आज नागालैंड स्थापना दिवस, सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस और विश्व एड्स दिवस

नागालैंड की स्थापना

नागालैंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है। नागालैंड के पूर्व में म्यांमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे ‘पूरब का स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है। नागालैंड राज्य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी है। 2001 का जनगणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 19,88,636 है। असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्य का क्षेत्र अधिकांशत: पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी का नाम सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है। यह पर्वत शृंखला नागालैंड और म्यांमार के मध्य एक प्राकृतिक सीमा रेखा का निर्माण देती है। नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ का 16 वां राज्य बना था। उस समय यहां की आबादी 29 लाख थी।

सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस

सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स Border Security Force, BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है। इस समय बीएसएफ की 188 बटालियन है और यह 6,385.39 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की ब्रेकिंग : सूरजपुर के हनुमान मंदिर से नकदी, आभूषण और प्रसाद ले उड़ा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

विश्व एड्स दिवस


World AIDS Day: HIV (ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस), एक ऐसा वायरस है जो शरीर में कोशिकाओं पर अटैक करता है, जो शरीर को इंफेक्शनन से लड़ने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी स्थिति है जो तब आती है जब इम्यून सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। वायरस मानव रक्त, यौन तरल पदार्थ और स्तन के दूध में रहता है और जब इसका ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो यह एड्स (एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी सिंड्रोम) की ओर जाता है। आमतौर पर यह असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी वाले व्यक्ति के संपर्क में आए इंजेक्शन या उपकरण को साझा करने से हो सकता है। मानव शरीर एचआईवी से छुटकारा नहीं पा सकता है, क्योंकि दुनिया भर में फिलहाल एचआईवी का कोई प्रभावी इलाज मौजूद नहीं है। इसलिए, एक बार एचआईवी हो जाने के बाद, यह जीवन भर आपके साथ रह सकता है। विश्व एड्स दिवस पहली बार 1 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। इस दिन को पहली बार 1987 में एड्स पर वैश्विक कार्यक्रम के लिए दो सार्वजनिक सूचना अधिकारियों जेम्स डब्ल्यू. बन और थॉमस नेटर द्वारा प्रस्तावित किया गया था। अभियान के पहले दो वर्षों में, विश्व एड्स परिवारों पर एड्स के प्रभाव को उजागर करने के लिए बच्चों और युवाओं के विषय पर केंद्रित दिवस था। 1996 में, UNAIDS ने विश्व एड्स दिवस के संचालन को अपने हाथ में ले लिया और पहल के दायरे को एक साल के रोकथाम और शिक्षा अभियान तक बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : सिल्कयारा सुरंग के पास खाई में गिरी शॉटक्रिट मशीन, पिथौरागढ़ के युवक की मौत

आज का इतिहास
स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल 1640 में स्वतंत्र हुआ।
काेलकाता अौर ढाका के बीच 1933 में विमान सेवा की शुरूआत हुई।
अमरीकी राज्य अलबामा में 1955 में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।
अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने 1959 में संधि पर हस्ताक्षर किये।
बाहरी अंतरिक्ष से 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
नागालैंड 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना 1965 में हुई।
इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 1973 में 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
वर्जीनिया के अपरविले में 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
अंगोला 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने 1976 में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत 1987 में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने 1988 में बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
बांग्लादेश में 1988 में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
एड्स जागरूकता दिवस की 1991 में शुरुअात हुई।
दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित।
चेचेन्या को 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2000 में तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
विसिट फ़ॉक्स 2000 में मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर 2001 में तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
नेपाल ने 2006 में नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
चीन के सान्या में 2007 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का 2008 में निधन हो गया।
1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
दसवाँ मुग़ल बादशाह रफ़ीउद्दाराजात का जन्म 1699 में हुआ।
भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का जन्म 1878 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म 1885 में हुआ।
भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म 1886 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अनंता सिंह का जन्म 1903 में हुआ।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर का जन्म 1931 में हुआ।
प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म 1954 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राकेश बेदी का जन्म 1954 में हुआ।
1 दिसंबर को हुए निधन
इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का 1973 में निधन हुआ।
महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का 1974 में निधन हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का 1985 में निधन हुआ।
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का 1990 में निधन हुआ।
अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जिम लोसकटऑफ का 2015 में निधन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : भाजपा के पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक होंगे कांग्रेस में शामिल : रामलाल ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *