हिमाचल ब्रेकिंग : 15 से 17 जुलाई तक आनी विधानसभा क्षेत्र में घूमेेगा दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अस्थिकलश, 17 जुलाई को निरमण्ड के ढरोपा संगम में अस्थि विसर्जन

आनी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा कल 15 जुलाई वीरवार से आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर उनके अंतिम दर्शनों और पुष्पांजलि अर्पित करने वालों के लिए घुमाई जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव सतपाल ठाकुर ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 15 जुलाई शुक्रवार को अस्थियां सुबह 9 बजे जगातखाना, 9:30 बजे ब्रो, 11 बजे लुहरी होते हुए दोपहर 12 बजे आनी पहुंचेंगी।


इसके बाद अस्थिकलश 1:00 बजे चवाई, शाम 3 बजे दलाश, 3:30 बजे कांडागई और शाम 6 बजे निथर पहुंचेंगे जहां विश्राम गृह में रात्रि ठहराव होगा। अस्थियों को अगले दिन 16 जुलाई शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे दुराह, 11 बजे बांदल, दोपहर 12 उर्टू, 1 बजे बागिपुल और शाम 4बजे अरसु होते हुए शाम 5बजे निरमण्ड विश्राम गृह पहुंचाया जाएगा। और यहीं रात्रि ठहराव रहेगा।

ब्रेकिंग न्यूज : मोदी सरकार की केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात, डीए 17 से बढ़कर 28 प्रतिशत किया

जबकि 17 जुलाई शनिवार को स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों को सुवह 9 निरमण्ड के ढरोपा संगम में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों से समय सारिणी के अनुसार अस्थियों के दर्शन करने और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : नौणी विवि के छात्रों ने मनाया विश्व जल दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *