दु:खद : नहीं रहे हिंदी फिल्मों,टीवी और मराठी रंगमंच दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, 15 दिनों से हास्पिटल में भर्ती

मुंबई। एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले एक पखवाड़े से यहां भर्ती थे। लेकिन उनकी सेहत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि वो किस बीमारी से जूझ रहे थे, इसके बारे में अभी चिकित्सकों या उनके परिजनों ने कुछ नहीं बताया है। विक्रम गोखले ने एश्वर्या राय, सलमान खान व अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एश्वर्या के पिता के रोल में काम किया था।


विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।


टेलीविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे।

MUMBAI, INDIA – OCTOBER 19, 2006: Actor Vikram Gokhale in press conference of Kuch Apne Kuch Paraye by Sahara One. (Photo by Hemant Padalkar/Hindustan Times via Getty Images)


विक्रम गोखले ने 97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया था। उन्होंने 70 मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म निकम्मा में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो अपकमिंग वेब सीरीज अम्बेडकर- द लीजेंड में नजर आने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक को झूठ बोलना नहीं देता है शोभा: शैलेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *