
हल्द्वानी। दहेज के लालची एक बहू के ससुरालियों ने पहले तो बहू को प्रताड़नाएं दी फिर उसके देवर ने उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया और जब बहू ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे धमका कर चुप कर दिया। इसके दो माह बाद कल शाम को ससुरालियों ने बहू के साथ दोबारा मारपीट कर और उसे पहने हुए वस्त्रों में ही घर से धकिया दिया। बहू की तहरीर पर वनभूलपुरा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गौजाजाली निवासी पीड़िता का निकाह 24 फरवरी 2021 को चांद बाबू के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने दस लाख से अधिक रूपये खर्च किए थे लेकिन ससुरालियों को कार चखहिए थी। इसी बात से वे उससे नाराज चल रहे थे।
आरोप है कि पीड़िता को पति चांद बाबू, ससुर जाकिर हुसैन, सास कमर जहां और देवर रिजवान उसे आए दिन दहेज में कार न मिलने की बात कह कर उसे हमेशा ताने मारते। जिससे वह मानसिक रूप से कमजोर होती जा रही थी।
तहरीर के मुताबिक इस वर्ष 15 मई को उसके देवर रिजवान ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ गाली गलौच के साथ मारपीट भी की।
जब उसने इसकी शिकायत सास— ससुर व पति से की तो सबने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा और यह बात घर से बाहर निकलने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। कल शाम साढ़े छह बजे उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर सिर्फ पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया।
कुमाऊं… आंचल की स्कीम : 400 ग्राम पॉलीथीन एकत्र करने पर जीती वॉशिंग मशीन
पीड़िता का कहना है उसके पिता द्वारा निकाह के समय दिया गया समस्त स्त्रीधन भी ससुराल में ही है। जिसे ससुराली खुर्द बुर्द कर सकते हैं।
पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।