हल्द्वानी…राजनीति : इंदिरा संकल्प यात्रा पहुंची वार्ड नंबर 9, सुमित बोले- आजीवन करते रहेंगे जनता की सेवा

हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 9 (आनंदपुरी) अन्तर्गत दुर्गा कॉलोनी पहुँची। पार्षद राजेन्द्र जीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
सुमित हृदयेश ने यहां से वार्ड 9 में जनसंपर्क शुरू किया।

दुर्गा कॉलोनी से होते हुए इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आनंदपुरी फेज 1, 2 और 3 होते हुए रामाकृष्ण पुरम से जनसंपर्क करते हुए निशांत विहार पहुँची। निशांत विहार में कमल उप्रेती के घर के सामने नुक्कड़ सभा के उपरांत आज की यात्रा का समापन हुआ।


यात्रा को मिले जनसमर्थन से उत्साहित सुमित हृदयेश ने वार्डवासियों को भरोसा दिया कि वे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुये आजीवन जनसेवा करते रहेंगे। हल्द्वानी उनका परिवार है और प्रत्येक हल्द्वानीवासी से उनका पारीवारिक रिश्ता है। जिसे वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ताउम्र निभायेंगे।


आज की यात्रा में पार्षद राजेन्द्र जीना,दयाल तिवारी, प्रयाग भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा जोशी, गिरीश नैनवाल, तरुण जोशी, अमित चौधरी, संजय जोशी, जया दरमवाल, अन्नू अधिकारी, राजेन्द्र राठौर, दीपक गुणवंत, प्रियांशु भट्ट, महेंद्र, मनोज बेलवाल, गौरव पांडे, हितेंद्र उप्रेती, हरीश जोशी, पार्षद रवि जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, पूरन चद्र जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *