अल्मोड़ा…सावन के पवित्र महीने में नौला गांव के घर घर में हो रहे कीर्तन, युवा कर रहे आयोजन

अल्मोड़ा। सावन के महीने में देवभूमि में चारों ओर भजन-कीर्तन और पूजा पाठ की धूम मची हुई है। श्रावण मास में एक ओर जहां श्रद्धालू मंदिरों में तांता लगाये पूजा पाठ कर रहें हैं। वहीं गांव.घर भी भजन कीर्तन से गूंज रहे हैं।
हवालबाग विकासखंड के नौला गांव में सावन के महीनों में घर-घर भजन कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। गांव में हर रोज एक घर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण युवा ढोलक और मंजीरे की थाप में भजन कीर्तन गा रहे हैं। ग्रामीण युवक भगवान राम, श्याम, शिव, दुर्गा के साथ-साथ स्थानीय देवी देवताओं के भजन गा रहें हैं।
श्रावण मास के नवें दिन कृपाल सिंह बिष्ट ने अपने घर में भजन- कीर्तन का आयोजन किया। भक्तिमय आयोजन में युवाओं ने भक्ति गीत गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। देर रात तक चले भक्ति संगीत कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, योगेश सिंह बिष्ट, गौरव सिंह कार्की, गौरव मेहरा, दीपक सिंह कार्की, ललित सिंह मेहरा, हिमांशु, देवेंद्र कार्की, भानु, गोविंद, सुमित इत्यादि शामिल रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट ने प्रत्येक ग्राम के वासियों से अपील की है की इस प्रकार के आयोजन अपने ग्राम सभाओं में करने चाहिए जिससे गांव की यूवा पीढ़ी अपनी हिंदू संस्कृति से जुड़कर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज, फंसाने और धमकाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *