ऋषिकेश न्यूज : एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों का हाल “संवाद” के जरिए जानें, यह है तरीका

ऋषिकेश। कोविड मरीजों और उनके परिजनों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए संचालित ’संवाद हेल्प डेस्क’ को और अधिक प्रभावशाली बनाया गया है। अब एम्स में भर्ती कोविड मरीजों के परिजन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद अपने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले सकते हैं। यह डेस्क प्रत्येक दिवस पर 24 घंटे कार्य करेगी।
गौरतलब है कि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के दिशा निर्देशन में संवाद हेल्प डेस्क की शुरुआत 10 सितंबर 2020 को की गई थी। जिसका उद्देश्य एम्स अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों, उनके तीमारदारों और परिजनों के बीच संवाद स्थापित करना है। भर्ती मरीज के स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी उनके करीबी लोगों को पहुंचानो के उद्देश्य से बनाई गई ’संवाद हेल्प डेस्क’ कोविड महामारी के पहले चरण में गतवर्ष काफी हद तक सहायक सिद्ध हुई थी।
एम्स अस्पताल प्रशासन ने अब सुविधाओं का विस्तार करते हुए इस हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावशाली स्तर पर सक्रिय किया है। इस बाबत डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि कोविड वार्डों में ड्यूटी देने वाले असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, नर्सिंग इंचार्ज और संबंधित वार्ड के टीम लीडरों को भी संवाद ग्रुप में शामिल किया गया है। जिससे भर्ती कोविड मरीजों के परिजनों को समय पर उनके स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें अपने मरीज से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी नहीं उठानी पड़े।
इसके एम्स प्रशासन ने ’संवाद हेल्प डेस्क’ का वाट्सएप नंबर – 72170 14336 जारी किया गया है। डीएचए ने बताया कि उक्त नंबर पर प्रत्येक दिवस सुबह 11 बजे के बाद मरीजों की स्वास्थ्य की अपडेट प्राप्त की जा सकती है। डेस्क पर तैनात स्टाफ इन संदेशों को संबंधित वार्ड तक पहुंचाएंगे। वहां से मरीज के स्वास्थ्य की अपडेट वाट्सएप संदेश के माध्यम से मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए मरीज के तीमारदार को हेल्पडेस्क को अपने मरीज का नाम, उम्र व उसके भर्ती होने वाले वार्ड की संपूर्ण लोकेशन वाट्सएप के जरिए भेजना होगा।
संवाद डेस्क के नोडल अधिकारी डा. के.एस. रवि ने बताया कि हेल्प डेस्क से मरीज से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति को भर्ती मरीज की आवश्यक जानकारी देनी होगी। इसके बाद डेस्क के माध्यम से मरीज से जुड़े चिकित्सक से संपर्क स्थापित कर उसकी अपडेट्स पता कर मरीज के परिजनों को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संवाद हेल्प डेस्क 24 घंटे सुचारूरूप से कार्य कर रही है। लोगों को चाहिए कि अपने मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए वह इस सुविधा का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने धूमधाम से मनाई होली, आयुक्त से लेकर नेता तक हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *