हल्द्वानी न्यूज : सिंधी सभा के प्रदेश अध्यक्ष और कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी रहे लख्मी चंद असवानी का निधन, बेटों ने दी मुखाग्नि
हल्द्वानी। सिंधी सभा के प्रदेश अध्यक्ष लख्मी चंद असवानी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। बरेली रोड के गौजाजाली निवासी असवानी की हल्द्वानी मंडी में आढ़त की दुकान है। उनका कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ाव था। वे अपने पीछे तीन भाई व अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कल दोपहर बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उन्हें बेटे अमित असवानी व चेतन असवानी ने दी। जिले के कई सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।