देहरादून न्यूज : मोहकमपुर में करंट की चपेट में आए लंगूर का उत्पात, दो घंटे की मेहनत के बाद किया जा सका रेस्क्यू

देहरादून। बिजली के करंट की चपेट में आए एक लंगूर ने मोहकमपुर के गढ़निवास इलाके में लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम कल शाम से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कल लंगूर टीम को देखकर छिप गया। आज सुबह उसने फिर लोगों की घरों की छत पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। फिर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका। टीम उसे लेकर अब अब चिड़ियाघर गई है। जहां उसका उपचार किया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार कल मोहकमपुर में आईआईपी के पास स्थित गढ़ निवास कालोनी में एक लंगूर को करंट लग गया था। इसके बाद लंगूर ने मोहल्ले में उछल कूद शुरू कर दी। हालांकि उसने लोगों को नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन उसकी हरकतों से लोगों में भय का माहौल फैल गया। कल
शाम को ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। लच्छीवाला से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन लंगूर उनके हाथ नहीं आया। फिर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। जब रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी व जीतेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे तो लंगूर लापता हो गया। टीम वापस लौट गई। आज सुबह फिर से लंगूर ने मोहल्ले में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस पर रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई और रेस्क्यू टीम दोबारा से मौके पर पहुंची। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद घायल लंगूर को जाल में कैद किया जा सका।
उसे लेकर टीम जू पहुंची और उसका उपचार शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कल 18 अप्रैल को  पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए  नगर में यातायात में हुआ परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *