सुप्रभात, जानिए आज का पंचांग, आज सुनें पवनपुत्र हनुमान जी के शानदार भजन

सुप्रभात, आज 18 मई 2021। आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कर्क में है। सूर्य आज वृष राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में। आज करण तैतिल और योग वृद्धि रहेगा।
इसी के साथ हम आपके लिए लाए हैं कलयुग के साक्षात देवता भगवान हनुमान की वंदना। आप भी सुनें और अपना दिन शुभ बनाएं।

https://youtu.be/IcUYS7vaKjw

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय विवि का प्रोफेसर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *