मंडी..#लाइव : लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह 10 हजार वोटों से आगे, विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप की ओर

मंडी। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनावों के भी रुझान आने लगे हैं।

हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी पर प्रतिभा सिंह करीब 10 हजार वोट से आगे चल रहीं हैं। विधानसभ सीट पर जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस जीत चुकी है।

अन्य दो सीटों पर भी कांग्रेस ही आगे है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के उपचुनाव में 19वें राउंड में कांग्रेस के भवानी 4599 मतों से आगे हैं। अभी तक भवानी को 19637, भाजपा के बलदेव ठाकुर को 15638 और आजाद प्रत्‍याशी राजन सुशांत को 10622 मत मिले हैं।

इसके अलावा 306 लोगों ने नोटा को चुना है।
जुब्बल-कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक की जमानत जब्त हो गई। वह इस सीट से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई हैं।

उन्हें तीन हजार से भी कम वोट मिले हैं। आजाद प्रत्याशी चेतन बरागटा ने यहां दमखम दिखाया है और वह दूसरे नंबर पर रहे हैं और करीब 25 हजार वोट उन्हें मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : आखिर हर साल शूलिनी मंदिर के बाहर छोटे बच्चों को लेकर कैसे पहुंच जाते हैं इतने भिखारी

पहले नंबर पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर रहे हैं और उन्हें तीस हजार के करीब वोट मिले हैं।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : हमीरपुर में भाजपा को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष एक पार्षद समेत कांग्रेस में शामिल, जलाड़ी के बीडीसी सदस्य ने भी थामा हाथ

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *