हल्द्वानी न्यूज : आप के अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े कई लोग, प्रदेश अध्यक्ष बोले-तेजी से हो रहा संगठन को मजबूत करने का काम

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉक्टर यूनुस चौधरी ने हल्द्वानी के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप पार्टी का पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत तेजी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा सभी स्तरों पर कार्यकारिणी गठित कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का कांग्रेस और भाजपा से मोहभंग हो चुका है । प्रदेश में जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है उत्तराखंड की जनता को तीसरे विकल्प के रूप में उनकी पसंद आज आम आदमी पार्टी बनती जा रही है. प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता बहुत प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रही है। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल, दीप पाण्डे, समी क़ुरैशी, अज़हर सिद्दीकी, मारूफ, हीरा कोरंगा, आप अल्प. मो. प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल,इस्लाम अंसारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सचिन तेंदुलकर ने बनाए पकौड़े, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *